

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर में डूबे युवक का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। युवक शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना के बाद देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया था। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक पहले कोडमदेसर क्षेत्र गए थे। वहां से लौटने के दौरान वे शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर किनारे पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव और गहराई में फंस गया।


