
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर में आज सीबीआई की टीम ने बड़ी कर्रवाई कर दो रेल कार्मिकों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के ढोला मारू होटल के पास स्थित रेलवे कार्यालय में सीबीआई की टीम द्वारा कोलकाता की MRT कंपनी के 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल पास करने को लेकर 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और राकेश पकड़े गया है।

जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर दोनों रेल कार्मिकों को पकड़ा है वहीं कंपनी की ओर से रिश्वत देने पहुंचे कार्मिक नवल किशोर से भी पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया।





