
Bikaner आपणी हथाई न्यूज,श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय जयपुर के विशेष अभियान और पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन और श्रीडूंगरगढ़ वृत्ताधिकारी की निगरानी में थानाधिकारी ईमीचंद की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को बस्ती राम धारणीया पुत्र शिवरतन धारणीया निवासी सावन्तसर, पुलिस थाना शेरुणा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी ईमीचंद, कांस्टेबल सोनू, गुलाम नबी, सुमन और राजवीर शामिल रहे। कार्रवाई में कांस्टेबल मुकेश कानी की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।




