
Sports आपणी हथाई न्यूज, जिला स्तरीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयी प्रतियोगिता के तहत कमला कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में राइफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालिका वर्ग की 14 वर्ष आयु श्रेणी में जैन स्कूल की मिशिका हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी ने द्वितीय तथा रुद्राक्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 27 से 29 सितंबर तक राज्य स्तरीय पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। मिशिका हर्ष इससे पहले देहरादून में आयोजित 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं।


