HomeबीकानेरBikaner: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा लगातार दूसरे दिन रहे लूणकरणसर ...

Bikaner: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा लगातार दूसरे दिन रहे लूणकरणसर  दौरे पर,करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लगातार दूसरे दिन लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नए कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में देश और प्रदेश में विकास तथा जनकल्याण के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है। पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक तकनीक और नई सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान, मजदूर, वरिष्ठ नागरिक सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मानजनक जीवन के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मंत्री ने विकसित भारत जन सेवा अभियान की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इन कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मंत्री श्री गोदारा ने जगदेववाला में जगदेववाला से डांडूसर तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क का 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क, मालासर में 55 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा 6 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी, लाडेरा में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण तथा 16 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया।

कतरियासर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित क्वार्टर तथा चिकित्सा एवं अन्य स्टाफ के लिए 15 लाख रुपए की लागत से बने भवन तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार खेल मैदान, रुणिया बड़ा बास में 55 लाख रुपए की लागत से तैयार उप स्वास्थ्य केंद्र और 6 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी, यहां ट्यूबवेल तथा रुणियाबास से रुपेरा तक 14.40 लाख रुपए की लागत से निर्मित 800 मीटर सड़क का लोकार्पण, वार्ड नंबर एक में गुसाई समाज की श्मशान भूमि की 4.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित चारदीवारी का कार्य तथा 33/11 केवी द्वितीय जीएसएस में 3.15 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया।

रुपेरा-पूरेरा में 5 लाख रुपए की लागत से बने सार्वजनिक बस स्टैंड तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 8 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित कक्षा-कक्ष, शेरेरा में 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा एवं अन्य स्टाफ के लिए 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित तीन कमरों तथा ट्यूबवेल का लोकार्पण किया गया।इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



ताजा खबर