Homeखटाखट स्टोरीBikaner : दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, सुतली बम ने छीन...

Bikaner : दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, सुतली बम ने छीन ली 9 साल के मासूम की जिंदगी; परिवार में मचा कोहराम

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, दीपावली का त्योहार जहां हर घर में खुशियां और रोशनी लेकर आता है, वहीं एक परिवार के लिए यह पर्व जिंदगीभर का दर्द बन गया। आतिशबाजी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में महज 9 साल के मासूम की जान चली गई। सुतली बम की चपेट में आने से बच्चे की छाती बुरी तरह जख्मी हो गई। परिजन उसे बचाने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम जिंदगी की जंग हार गया।Cont..

दर्दनाक हादसा बज्जू उपखंड के चारणवाला क्षेत्र स्थित चक 14 सीडब्ल्यूबी में हुआ। जानकारी के अनुसार, भगवानाराम मेघवाल का 9 वर्षीय बेटा लक्ष्मणराम घर के पास दीपावली पर आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान एक सुतली बम अचानक उसके सीने पर ही फट गया। धमाका इतना गंभीर था कि बच्चे की छाती पर गहरे घाव हो गए और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।Cont..

घायल लक्ष्मणराम को परिजन तत्काल स्थानीय निजी चिकित्सक डॉ. हरीश नागपाल के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में उसकी छाती पर तीन गंभीर घाव पाए गए। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उम्मीद लगाए उसे लेकर बीकानेर पहुंचे, लेकिन पटाखे से लगी गंभीर चोटों के चलते चिकित्सकों के प्रयास सफल नहीं हो सके। देर शाम उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।Cont..

बताया जा रहा है कि पटाखे के धमाके से बच्चे की छाती पर गहरी चोट पहुंची थी और घाव अंदर तक हो गया था। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में दीपावली की तैयारियां और त्योहार की खुशियां होनी थीं, वहां चीख-पुकार और मातम छा गया।Cont..

लक्ष्मणराम के पिता भगवानाराम मेघवाल जमीन किराए पर लेकर खेती-बाड़ी करते हैं। भारतसिंहपुरा के सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल के अनुसार, परिवार में लक्ष्मणराम का एक छोटा भाई भी है, जिसकी उम्र महज छह से सात महीने है और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं रहती। इस हादसे ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मासूम का अंतिम संस्कार चक 14 सीडब्ल्यूबी स्थित पैतृक निवास पर किया गया। समाप्त

 

 



ताजा खबर