

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, शहर के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पूर्व पार्षद पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार हमले में गंभीर घायल पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बड़गुजर को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमान हत्था स्थित हनुमान मंदिर के पास भूपेन्द्र सिंह उर्फ भूपसा और लोकेन्द्र सिंह उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोप है कि दोनों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तलवार से तथा चाकू से वार किए, जिससे पूर्व पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि आरोपी भूपेन्द्र सिंह उर्फ भूपसा के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।




