Homeखटाखट स्टोरीज्ञानधारा RAS अकेडमी में हुआ RAS सेमिनार,अल्प समय में ही ज्ञानधारा के...

ज्ञानधारा RAS अकेडमी में हुआ RAS सेमिनार,अल्प समय में ही ज्ञानधारा के प्रति विधार्थी दिखा रहे है जबरदस्त उत्साह

एसबीआई बैंक,जस्सूसर गेट के पास स्थित ज्ञानधारा RAS अकेडमी में RAS सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में करीबन 200 विधार्थियों ने भाग लिया और RAS प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी हासिल की। सेमिनार में इंग्लिश गुरु किशोर सिंह राजपुरोहित ने युवाओं को RAS परीक्षा का महत्व समझाया और लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहने का संदेश प्रेषित किया। सेमिनार में ज्ञानधारा RAS अकेडमी की फैकल्टी टीम से जुड़े जेपी सर,देवीदान सर,नवीन सर,देवेंद्र सर,फ़नगणीया सर,मनोज सर,शुभम सर आदि ने भी अपने विचार विधार्थियों के समक्ष प्रकट किए। ज्ञानधारा RAS अकेडमी के निदेशक कवि शेरू दान सिंह चारण ने कहा कि अल्प समय में ही शहरी परकोटे के युवाओं का बड़ी संख्या में हमारी संस्था से जुड़ना यह परिलक्षित करता है कि ज्ञानधारा RAS अकेडमी की टीम विधार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। चारण सर ने कहा कि फिलहाल ज्ञानधारा RAS अकेडमी में RAS फाउंडेशन बैच, RAS मेंस बैच, फर्स्ट ग्रेड,सेंकड ग्रेड, रीट मेंस और एलडीसी के बैच सुबह और शाम दोनों समय चल रहे है। संस्था की जस्सूसर गेट के अलावा डूडी पेट्रोल पंप के सामने एक और ब्रांच भी खोली दी गई है। नियमित टेस्ट सीरीज,प्रिटेंड नोट्स और रिवीजन क्लासेज ज्ञानधारा RAS अकेडमी इसी फॉर्मूले पर अपनी सेवाएं विधार्थियों को सतत दे रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर