Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर: राजस्थान हाईकोर्ट ने निकाली बम्पर भर्ती,2756 पदों के लिए आवेदन...

बड़ी खबर: राजस्थान हाईकोर्ट ने निकाली बम्पर भर्ती,2756 पदों के लिए आवेदन करें इस तारीख से

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती परीक्षा का विज्ञापन राजस्थान उच्च न्यायालय( जोधपुर) की ओर से जारी किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए कनिष्ठ न्यायिक सहायक के कुल 320 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अलावा जिला न्यायालयो के लिए 1985 पद गैर अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 69 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निकाले गए है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए अलग से 343 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 17 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए कनिष्ठ सहायक के निकाले है। आवेदन 22 अगस्त 2022 से 22 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन किया जा सकता है।

 

राजस्थान हाईकोर्ट ने कुल 2756 पदों के लिए एक बहुत बड़ी भर्ती परीक्षा निकाली है। चयनित अभ्यर्थियों को दो साल तक प्रोबेशन काल मे 14600 का वेतन मिलेगा और दो साल के बाद मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। सनद रहे हाईकोर्ट की परीक्षा प्रक्रिया राजस्थान सरकार द्वारा करवाई जाने वाली परीक्षाओं से कम समय मे पूर्ण होती है। उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि हाईकोर्ट इस भर्ती प्रक्रिया को 6 महीने के भीतर ही पूर्ण करवाकर युवाओं को नियुक्ति भी दे देगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर