Homeखटाखट स्टोरीBikaner : जालौर मटका प्रकरण को लेकर रैली निकाली, लगाए नारे, राष्ट्रपति...

Bikaner : जालौर मटका प्रकरण को लेकर रैली निकाली, लगाए नारे, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में सर्व समाज द्वारा जालौर मटके से पानी पीने के प्रकरण में 8 साल के मासूम छात्र इंद्र मेघवाल की शिक्षक छैलू सिंह ने पीट कर हत्या के विरोध मामलें में घूमचक्कर से उपखंड मुख्यालय में तक विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली व उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा । प्रदर्शन में मौजूद लोगो ने कहा की पश्चिमी राजस्थान में आए दिन दलितों की हत्या आम बात हो गई , कभी घोड़ी पर चढ़ने पर सामंतवादीयो द्वारा मार दिया जाता है तो कभी मूंछ रखने पर तो कभी सार्वजनिक स्थानों पर पानी पीने पर ।
आपको बता दे आजादी के पहले भी दलितों का पानी पीने का अधिकार नहीं था डॉ भीमराव अम्बेडकर ने महाड़ सत्याग्रह किया तब जाकर वहां दलितों को सार्वजनिक स्थानों पर पानी पीने को आजादी मिली , उस आंदोलन में डॉ अम्बेडकर ने अपना सिर फुड़वाया आज उसी पानी की वजह से पश्चिमी राजस्थान में एक 8 साल के दलित बालक ने अपने प्राण गंवा दिए।

प्रदर्शनकारियों ने आजादी के नारे लगाए कहा ये आजादी झुठी है। अभी देश जातिवाद , छुआछूत और भेदभाव से आजाद नहीं हुआ ।

विरोध प्रदर्शन में मौजूद – प्रकाश गांधी , चेतन भारतीय , रामकिशन गवाड़िया, राजेंद्र स्वामी , संदीप जयपाल , कमल मेघवाल बापेउ, सदर सदाम , Adv. ओमप्रकाश बरोठिया , Adv. नारायण पंवार , Adv. रामनिवास सिला , खिराज अपनी, गौरव टाडा, आदुराम मेहरा , विवेक लावा , रवि नायक , चुन्नीलाल गांधी , जैकी तुनगरिया सुभाष जावा , मोहमद ताहिर काजी , मोहन , अर्जुन जी बिग्गा, ओमप्रकाश , अबू साहिल , भागीरथ , श्री राम भोजास , हरिराम , रामुराम उपनी , नारायण ऊपनी , रूघाराम ऊपनी , बाबूलाल रैगर , सुनील रैगर , तखाराम , मूलाराम , किशन , विनोद , राहुल वाल्मिकी , मेघराज , श्रीराम बाबरा , तेजाराम रैगर , मुकेश , गोविंदराम ऊपनी , राजूराम , पवन , विनोद जोगपाल , प्रदीप , सुनील , सुशील मेघवाल आदि समस्त सर्व समाज श्री डूंगरगढ़ के आमजन मौजूद रहे। शाम 6 बजे गांधी पार्क से घूमचक्कर तक श्रीडूंगरगढ़ में इंद्र मेघवाल के लिए कैंडल मार्च निकालेंगे।



ताजा खबर