Home Blog

Bikaner:  पुष्करणा दिवस पर बीकानेर में आयोजित होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पुष्करणा समाज की उत्पत्ति दिवस पर श्री पुष्करणा प्रन्यास और आयोजन समिति के तत्वाधान में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके पोस्टर का विमोचन शनिवार को पंडित जुगल किशोर ओझा के सानिध्य में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ सुनील हर्ष,गोकुल जोशी और सीए महेन्द्र चूरा ने किया। आयोजन से जुड़े अनिल आचार्य ने बताया कि पांच दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों का आगाज 22 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे पुष्करणा मेले से होगा। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में सभी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मेले के दौरान समाज की महिलाओं द्वारा निर्मित व्यवसायिक वस्तुओं की प्रदर्शनी बिक्री हेतु लगाई जाएगी। जिसमें पचास स्टॉल लगाएं जाएंगे। इसके लिये बुकिंग 12 अगस्त तक की जा रही है।

कार्यक्रम संयोजक अनिल पुरोहित ने बताया कि इसी दिन शाम को पारंपरिक गीतों का आयोजन होगा। जिसमें महिलाएं विभिन्न संस्कारों के तहत आएं जाने वाले मांगलिक गीतों को सुनाएगी। इसके अलावा समाज की उन शैक्षणिक संस्थाओं केे स ंचालकों का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने पिछले चालीस वर्षों में अपना योगदान दिया है।

पुरोहित ने बताया कि 23 अगस्त को दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें समाज की कन्याएं व महिलाएं अलग अलग मोहल्लों में जाकर रंगोली बनाएगी। सर्वेश्रेष्ठ रंगोली बनाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। शाम को हास्य कवि सम्मेलन होगा। जिसमें समाज के कवि अपनी रचनाओं से सभी को गुदगुदायेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को मेहंदी मांडणा प्रतियोगिता होगी तथा वरिष्ठ साहित्यकारों और अपने क्षेत्र में 25 वर्ष पूरे कर चुके पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद समाज की दशा व दिशा विषयक संगोष्ठी में प्रबुद्धजन अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के चौथे दिन 25 अगस्त को केवल महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता होगी। वही शाम को पुष्करणा स्टेडियम में दीपदान व 65 वर्ष ऊपर आयु वर्ग वाले अधिवक्ताओं का सम्मान और विचार संगोष्ठी होगी।

26 अगस्त को होगा मां उष्टवाहिनी का पूजन
उन्होंने बताया कि पुष्करणा दिवस पर 26 अगस्त को सुबह मुरलीधर रोड स्थित मां उष्टवाहिनी मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना व महाआरती की जाएगी। दोपहर में आया सावन झूम के पारंपरिक नृत्य के बाद,वेद पाठ,भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। देर शाम को सामूहिक प्रसाद में समाज के लोग शामिल होंगे। इसके लिये आयोजन कमेटियों का गठन किया गया है। जिसमें राजस्थान पुष्टिकर विंग,पुष्करणा महिला मंडल,सभी जातियों के ट्रस्ट,संस्थाएं व समितियों के पदाधिकारियों को किया गया है। पोस्टर विमोचन अवसर पर रासबिहारी जोशी,बद्री दास जोशी,महेंद्र व्यास,वीरेंद्र किराडू,राजकुमारी व्यास,आरती आचार्य,शिवराज व्यास,दिनेश चूरा,एड अजय व्यास,शारदा पुरोहित,अर्चना थानवी,सेनूका हर्ष हर्ष,सुमन ओझा,प्रेम शंकर रंगा,नवरत्न व्यास,शशि व्यास,विजय भादाणी,विजय पुरोहित मौजूद रहे।

Power cut: कल बीकानेर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई Power cut न्यूज,राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 220 केवी सागर जीएसएस के मेन बस के रख-रखाव के दौरान, जो अत्यावश्यक है, के दौरान रविवार 09 अगस्त को प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक निम्न स्थानों पर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

आर.सी.पी कॉलोनी, बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी, 10वीं बटालियन, पंप हाउस, कृषि मंडी, रोडवेज, सागर होटल, उर्मुल डेयरी, वसंत विहार, लालगढ़ पैलेस, कर्णी सिंह स्टेडियम, समता नगर सेक्टर-सी, समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एव बी, लालगढ पैलेस, करणी नगर सेक्टर डी एंव ई, आर.ए.सी. कॉलोनी, करणी सिंह स्टेडियम, पशु चिकित्सा, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटेनेरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, ए.सी.बी., एस. बी.आई. बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाश पुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करनी पैलेस, पूजा एन्कलेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप, विधायक सुरमिला, उदासर कृषि क्षेत्र, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, महादेव नगर, बीकानेर फिटनस सेंटर, जोधपुर-गंगानगर बायपास, रिद्धि सिद्धि कॉलोनी, महादेव एन्क्लेव, इरफान कॉलोनी, पेमासर रोड कृषि, जय श्री मिनरल्स एंड सप्लायर्स, केजी माइंस, फिटनेस सेंटर के पास, उदासर गांव, पेमासर गांव और ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट के पास, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के पास, वैशाली नगर, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार कॉलोनी, भावर कॉलोनी 1 और 2, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के पास, शाना स्कूल, दो भाई डेवलपर कॉलोनी, बिकानो रिजॉर्ट, पोल फैक्ट्री, वैशाली नगर, मयूर विहार, सोनी कोठी, मरुधर नगर, वैष्णो धाम, बोथरा कॉलोनी, आर.के. पुरम ‘बी’ ब्लॉक, खाटू श्याम नगर, वाटिका एन्क्लेव। खाटू श्याम मंदिर और आसपास का क्षेत्र, आरके पब्लिक स्कूल, आरबीके होटल, वैष्णो धाम मंदिर, वैष्णो धाम, मंडा और मिरुदल इंजीनियरिंग कॉलेज और ग्रामीण, मोदी एक्वा, जेपी रोड, मरुधर, आर.के. पुरम, पीपा फैक्ट्री के पास, शताब्दी कॉलोनी, बन्नाथ होटल के पास, सरिता बिहार कॉलोनी, वैष्णो बिहार बी-ब्लॉक, जयपुर चौराहा, राधा स्वामी सत्संग और आसपास का क्षेत्र, हेरिटेज रिजॉर्ट, थार एक्सोटिका रिजॉर्ट जैन ढाबा के पास, जयपुर रोड, साईं विहार कॉलोनी, जीवनरक्षा कंप्लीट कैंसर हॉस्पिटल, नाहटा फार्म, वृंदाबन गेट के पास, होटल वेस्टा, मंडा मोटर्स के पास, पठान कोठी, तीर्थ सैक्टर, वैष्णो विहार, वृंदावन एन्कलेव, वृंदावन फेज-2, गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, वृंदावन मुख्य कार्यालय, शास्त्री पार्क, वृंदावन एन्क्लेव फेज-2, वृंदावन फेज 1, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वृंदावन वेस्ट ब्लॉक, सागर सेतु, वृंदावन फेज 3 ईस्ट ब्लॉक, मोदी हाउस के पास, गणेश एन्कलेव, हॉर्स फार्म, कैमल फार्म, कीन कॉलेज, विजय वर्गीय ढाणी, वसुंधराकॉलोनी, सूर्य कुंज, कल्ला फैक्ट्री, केशव नगर, गौतम नगर, कल्ला जी पेट्रोल पंप के पास, जोरबीर कॉलोनी, रेलवे स्टेशन कैमल फार्म, ट्रीट प्लांट, कीन कॉलेज, मेहता कूलर फैक्ट्री के पास, गडवाला रोड, शिव बड़ी की चोराहा, शिव मंदिर, पीएचईडी (एचटी), के. के. का कुछ हिस्सा। कॉलोनी, संस्कार सदन, शिव कॉलोनी, शिव बड़ी, हरिजन बस्ती, रामदेव मंदिर के पास, भारत बेकरी के पास, अंबेडकर कॉलोनी, नवल बस्ती, हरिजन बस्ती, शिवबाड़ी गांव, शिव बड़ी गांव, हरिजन बस्ती, चांद कॉलोनी, गंगा माई खेड़ा के पास, रेगरो का मुहल्ला, डेयरी मौहल्ला, उदयरामसर गांव, बाईपास रोड, उदयरामसर रेलवे स्टेशन, एन.एच. 89, धारनिया पेट्रोल पंप, चंडोक पेट्रोल पंप, हनुमान मंदिर और ग्रामीण बरसिंहसर बाईपास, जयपुर रोड बाईपास और ग्रामीण (कृषि कनेक्शन), दादाबाड़ी मंदिर और ग्रामीण (कृषि कनेक्शन), उदयरामसर कृषि, मोदी डेयरी, MES, सांखुडेरा, रिर्जव पुलिस लाइन, रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एम.एस कॉलेज, पाजब गिरोह का मौहल्ला, चांदनी होटल, पुलिस रोड लाइन, गिन्नाणी क्षेत्र, बागवानो का मौहल्ला, रामपुरिया आईस फैक्ट्री, चौखुंटी, नगर निगम स्टोर, कमला कॉलोनी, नुरानी मस्जिद, सांसी मौहल्ला, विनोबा बस्ती, बड़ी कर्बला, हुसैनी मस्जिद, बड़ी जसोलाई, रामदेव मंदिर, प्रकाश नाथ मेढी, कुचीलपुरा, फड़ बजार, मैन रोड, रोशनीघर चौक व चौराहा, हेड पोस्ट आफिस, कमला कॉलोनी, बागवानो का मौहल्ला, गरासियो का मौहल्ला, रोशनीघर चौराहा, नाथु की ताल, शेखो का मौहल्ला, हरीजन बस्ती, बड़ी गुवाड़, लाईट हाउस आफिस, एफ.सी.आई. गोदाम, इंदिरा कॉलोनी, एफ.सी.आई. गोदाम, भुट्टा कुआं, इंदिरा कॉलोनी, फातिपुरा, उर्मूल सर्कल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, सुभाषपुरा, अमरसिंह पुरा, चूना भट्टा, शिव मंदिर के पीछे, नैयो की मस्जिद, माता का मंदिर, भुट्टो का चौक, लाल क्वार्टर, राजस्थान पत्रिका के पीछे, एम.एस. छात्रावास, कसाईयो का मोहल्ला, विजया बैंक, सुभाषपुरा, चलाना हॉस्पिटल, जेएनवी कॉलोनी पुलिस स्टेशन, खतुरिया कॉलोनी, एसबीआई बैंक, रिलायंस फ्रेश, जेएनवीसी सेक्टर-5,6, शिवबाड़ी चौराहा, गुरुद्वारा के पास, भारत बेकरी के पास, बालाजी हाइट्स, डीपीएस, पीएचईडी नंबर 15, खतुरिया कॉलोनी, मन मंदिर, संसद सेवा केंद्र, व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन के सामने, पुष्पा मेंशन, रिलायंस फ्रेश, केके कॉलोनी ब्लॉक ई और सी, तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पीएचईडी नंबर 2, पुरानी करणी माता मंदिर के पास, न्यू करणी माता मंदिर के पास, दादा पोटा पार्क के पास, पन्ना लाल, तिलक नगर गली नंबर 13,12,11,10,9, तिलक नगर मेन मार्केट के पास, वैशाली पुरम, 220 केवी जीएसएस (बैक साइड एरिया), द्वारकापुरी, तिलक नगर का कुछ हिस्सा, पीएचईडी नंबर 1, विष्णु नगर, पूर्ण राम भट्टा, राजा पार्क, सूरजपुरा, चंद्र विहार कॉलोनी, अशोक नगर ब्लॉक ए, बी, सी और डी, ठाकुर जी मंदिर के पास, तिलक नगर, मस्जिद के पास, तिलक नगर, आर-टेक मॉल, स्वर्णजयंती ई और डी ब्लॉक, आकाशवाणी, बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, जयपुर रोड 2201अ जीएसएस तक, मंदा कॉलोनी, राज नगर, देव नगर, शहीद भगत कॉलोनी, विजय बिहार, हेठ नगर, उदासर फाटा, मयूर विहार, इम्पीरियल पैराडाइज, डूडी मोर्टस, सन्धू पोल्टी फार्म, आकाशवाणी के सामने वाली गली, सुभाष पेट्रोल पंप के आस-पास, उदासर फांटा, 220 ज्ञट कै वाली गली, एल.आई.सी. कार्यालय, जे.एन.वी. कॉलोनी सेक्टर 6 से 8, हिमतासर कृषि, हिमतासरगांव, रायसर कृषि, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजी. कॉलेज, जैन ढाबा के पास एरिया, हनुमान नगर, जयपुर रोड थोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के पास, रायसर डेजर्ट एरिया, शर्मा कॉलोनी, बंगाली मन्दिर, परदेशीयो की बगीची, बागीनाडा, सुनारो की बगीची, गोल्डन चौकी, धोबी तलाई, दम्माणी क्वार्टस, रेल्वे वशिगं लाइन, सूरज टॉकिज, बाबू होटल, भारत होटल, उत्सव होटल, पट्टी पेड़ा, वेटेनरी अस्पताल, बांदरा बास, लक्की मॉडल स्कूल, काली माता मन्दिर, पंचमुखा, कब्रस्तिान, हरिजन बस्ति, रतन ब्रेड, हीरो होण्डा शो रूम, छीपों का मौहल्ला, भगवानपुरा, पीपल गट्टा, कयान नगर, सिने मैजिक के पास, रोड न 7, भैरूजी मन्दिर, जसनाथ चौक, पुनियां चौक, हनुमान मन्दिर के पास, एस.बी.आई बैंक, खतुरिया भवन, खंजाची भवन, चौपड़ा कटला, राजगढ आफिस, आई हॉस्पिटल, फोर्टिस अस्पताल, रिलायंस फ्रेश, वाटर वर्क्स, रथखाना कॉलोनी, राजविलास होटल, मंजू कॉलोनी, डी.आर.डी.ए., कलैक्ट्रेट, कचहरी, धोबी धोरा, एस.बी.आई. बैंक, पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी, कोठी नंबर 8, सर्किट हाउस, तीर्थम, नगर निगम, मेहरो का बास, कोरियो का मोहल्ला, अग्रवाल स्कूल, भारत पेट्रोल पंप, गणेश होटल, टीटी कॉलेज, कृष्णा ट्यूब वेल, महारानी स्कूल, आकाशवाणी, वाटर वर्कर्ट्स, एफ.एम., टीटी कॉलेज, राष्ट्रदूत प्रेस, सरकारी प्रेस रोड, पुराना फोर्ट स्कूल, गंगा गार्डन, बाबा रामदेव मंदिर, हनुमान हत्था, करणी माता मंदिर, अग्रवाल फर्नीचर, पुरानी गिनानी, फ्लेम गैस, केला माता मंदिर, राधेश्याम चक्की, डूंगर की टाल, हरिजन बस्ती, यादव कॉम्प्लेक्स, दूध डेयरी, लक्ष्मी इलेक्ट्रिक, राजपूत छात्रावास, नवल सागर कुआ, वीर दुर्गा दास सर्कल, बीएसएनएल कार्यालय, सदर थाना, मजीसा बास, दयानंद पब्लिक स्कूल, पुरानी कचहरी, मेहाई स्कूल, सादुल क्लब, मेघवालों का मोहोल्ला, नैनों का बास, बीएसएनएल टॉवर, रिड़मलसर गांव, एमएन कॉलेज, गणेशम रिजॉर्ट, रिद्धि सिद्धि रिजॉर्ट, टोल नाका के पास, गंगा रिजॉर्ट, जोधपुर बाईपास, कृषि, नापासर चौराहा के पास, रिद्धि सिद्धि रिजॉर्ट के पास, गैस गोदाम हिमतसर रोड, आजाद नगर, स्वर्णजयंती, गोविंद विहार, डी-मार्ट, संजोग नगर, हल्दीराम प्याऊ, डिस्पेंसरी रोड, स्वर्णजयंती एक्सटेंशन, स्वर्णजयंती फ्लैट्स, राइजिंग स्टार स्कूल के पास, रोमेक्स कॉलोनी, अशोक नगर ई और एफ-ब्लॉक, गणपति विहार कॉलोनी, चंदेरा विहार कॉलोनी, विनायक एन्क्लेव, शौकत उस्मानी नगर, विराट नगर, गुरुनानक नगर, जनता धर्म कांटा के पास, सादुल गंज, डुगर कॉलेज, एईन डी 2 आफिस, मेट्रो शो रूम के पास, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, चीफ आफिस, जेएनवी कॉलानी सेक्टर 1 से 4, अंबेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाण्क्य नगर, पोलोटेक्ििनक कॉलेज, पटेल नगर, बंजरग अखाड़ा के पास, बीएसएफ जयपुर रोड, चर्च, सांगलपुरा, जेएनवी कॉलानी सेक्टर 3 से 5 व 8, इन्कम टैक्स क्वार्टस, सांइस पार्क, गुरुद्वारा, शिवाजी पार्क, सिथेसिंस क्लासेज, इन्कम टैक्स कॉलोनी, कमला रेसीडेसी, बंसल क्लासेज, आर.एस. वी. स्कूल, विवेकानंद पार्क, दयानंद पार्क, मूर्ति सर्किल, गोल मार्केट, लॉ कॉलेज, संगंम पार्क, एयर फोर्स, ब्रज वाटिका, माहेश्वरी धर्मशाला, वाटर टेंक, अंबेडकर सर्किल, एक्स-रे गली, मारवाड़ अस्पताल का क्षेत्र, डीआरएम आफिस, मार्डन मार्केट, रेल्वे क्वार्टर, हनी आईस कीम, ट्रेफिक थाना, स्टोर (हॉस्पिटल जीएसएस के सामने), वीरा सेवा सदन आदि का क्षेत्र।

Bikaner: हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक होंगे ज़िले में विविध आयोजन

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने बताया कि जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिला, नगरीय निकाय, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान तिरंगे की आन, बान और शान के साथ राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रभात फेरी से होगी अभियान की शुरुआत

जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को सुबह 8 से 10 बजे तक प्रभात फेरी से होगी। प्रभात फेरी महारानी कन्या विद्यालय से रवाना होकर एमएन हॉस्पिटल, हनुमान हथा, जूनागढ़ होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी।

तिरंगा बाइक रैली का आयोजन

10 अगस्त को दोपहर 1 बजे ‘तिरंगा बाइक, ई-बाइक एवं साइकिल रैली’ का आयोजन किया जाएगा। रैली अंबेडकर सर्किल से गांधी पार्क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक जाएगी। इसमें नागरिकों एवं विद्यार्थियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रामीण हाट में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला

11 एवं 12 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में ‘तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले’ का आयोजन होगा। इसमें तिरंगे के महत्व पर आधारित फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, हाथ से तिरंगा निर्माण, राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी गतिविधियां तथा स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

युवा पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से कराया जाएगा रूबरू

13 एवं 14 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ‘विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी’ आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की तैयारियों के संबंध में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को देश के विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना और उस दौर की पीड़ा एवं संघर्ष को स्मरण करना है।

उन्होंने बताया कि 13 एवं 14 अगस्त को जिला एवं पंचायत स्तर पर विभाजन विषयक प्रदर्शनियों तथा फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभाजन प्रभावित परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वयं सहायता समूहों, कलाकारों, खिलाड़ियों तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

तिरंगा थीम से सजेंगे सार्वजनिक स्थल

ज़िला कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि अभियान के तहत 13 से 17 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों, स्मारकों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ‘तिरंगा कैनवास’ भी स्थापित किए जाएंगे, जिन पर आमजन हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के संदेश अंकित कर सकेंगे।

14 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्मारकों, सरकारी भवनों सहित अन्य प्रमुख इमारतों को आकर्षक तिरंगा रोशनी से भी सजाया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने की अधिकाधिक भागीदारी की अपील

जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने आमजन, युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Bikaner: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर किए जब्त

  • आपणी हथाई Bikaner न्यूज,उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी गश्ती दल श्री जीवाराज एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, बीकानेर उत्तर श्री महावीर रूहिल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर को अवैध वन उपज/लकड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा।

उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से लकड़ी एवं वन उपज के परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर उक्त वाहनों को पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री हनुमंत सिंह, वनपाल ताराचंद, वनपाल जेठमल शर्मा, सहायक वनपाल राजूराम तथा वनरक्षक भीम सिंह उपस्थित रहे।

Bikaner : नींद में छत से गिरने से हुई 21 वर्षीय युवक की मौत

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में नींद में छत से गिरने और मौत हो जाने का एक मामला सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जामसर थाना क्षेत्र के खारा गांव के दिलीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जीतू सिंह पुत्र मदन सिंह तीन अगस्त की रात को छत पर सो रहे और लघुशंका के लिए उठा। इस दौरान युवक नींद में होने के कारन पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। हादसें में गंभीर घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने छह अगस्त को दम तोड़ दिया।

Bollywood : तमिलनाडु सीएम विजय थलापति के जीवन में ट्विस्ट ! फिर एक साथ नजर आ सकते है पति-पत्नी

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय और उनकी पत्नी पत्नी के बीच चल रही तलाल की खबरों के बीच अब एक नई खबर से ट्विस्ट आ गया है। दरअसल बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले शादी खत्म करने की दी गई अर्जी को विजय की पत्नी की ओर से वापस ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तमिलनाडु की एक फैमिली कोर्ट में शादी खत्म करने की याचिका दी थी। जिसके चलते दोनों का निजी जीवन अचानक से सुर्खियों में आ गया। अब तलाक याचिका वापस लेने के बाद ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों के रिश्तों में एक बार फिर नई शुरुआत हो सकती है। हालांकि अभी तक इस मामलें में दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नही आया है।

Bikaner Crime : भगवान महावीर के दर्शन के झांसे में आई महिला, सोने की चेन और अंगूठी की हुई ठगी

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, इन दिनों शहर में चोर और ठग काफी सक्रिय नजर आ रहे है। ताजा मामला गंगाशहर थान क्षेत्र का जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भगवान महावीर के दर्शन कराने का झांसा देकर दो युवकों ने ठगी कड़ते हुए सोने की चेन और अंगूठी लेकर गायब हो गए।

जानकारी के अनुसार इंद्रा चौक निवासी केसर देवी बांठिया पत्नी निर्मल कुमार एक अगस्त की सुबह तेरापंथ भवन से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान नगर पालिका के पास एक युवक ने उसे रोककर डॉक्टर का पता पूछा इस बातचीत के बीच एक दूसरा युवक भी आ गया उस महिला से बोला कि उस पर महावीर स्वामी का दोष है और वह इसका उपाय बता सकता है। इस दौरान दोनों युवकों ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर महिला के पहने हुए सोने के गहनों को उतरवा लिया और सोने की अंगूठी और चेन लेकर फरार हो गए। बरहाल पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

निकाय चुनाव 2026 : पार्षद का चुनाव लड़ने वालों के लिए आई ये जरूरी खबर, चुनाव आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

निकाय चुनाव आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में लंबे समय से प्रस्तावित निकाय चुनावों का इंतजार अब खत्म होने की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी बीच राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ को लेकर सहमति बनने के बाद प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। चुनावी तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है।

आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही प्रचार-प्रसार और अन्य चुनावी गतिविधियों पर खर्च करना होगा। साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव परिणाम घोषित होने के 15 दिन के भीतर अपने चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा संबंधित स्तर पर प्रस्तुत करना होगा।

निकाय चुनाव में बढ़ी खर्च की सीमा
नगर निगम में पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर साढ़े तीन लाख रुपये कर दी गई है। इसी तरह नगर परिषद में पार्षद पद के उम्मीदवार अब अधिकतम ढाई लाख रुपये तक चुनाव खर्च कर सकेंगे। नगर पालिका में पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी गई है।

मतदान के दिन वाहन इस्तेमाल पर अनुमति जरूरी

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार और मतदान से जुड़े वाहनों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मतदान वाले दिन यदि कोई प्रत्याशी वाहन का इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसे इसके लिए अलग से अनुमति लेनी होगी। वहीं चुनाव कार्यालय में लाउडस्पीकर लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

आयोग ने चुनावी व्यवस्थाओं के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को बजट आवंटित कर दिया है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 10.31 करोड़ रुपये, जबकि नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव के लिए 19.33 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

कुल मिलाकर, निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। खर्च की नई सीमाओं और चुनावी नियमों के साथ अब प्रत्याशियों को प्रचार अभियान के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से पालन करना होगा।

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई Power cut न्यूज,राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से केवी पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के रख-रखाव के लिए जो अत्यावश्यक है,के दौरान शनिवार 08 अगस्त को प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक निम्न स्थानो पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

स्थान पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एम-एम ग्राउंड के पीछे का एरिया, रिलायंस टावर डी.टी.आर के पास, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे का एरिया, विवेक नाथ बगीची, नथुसर कुआ (अशोक जी की चौकी के पास का एरिया), भेरू जी चौक नाथूसर बास, लोड-मोड के बगीची के पास का एरिया, ब्रहम बागीची के पास का एरिया, नेताजी भवन, माहेश्वरी भवन, लतीमल माताजी, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, गौशाला, गौशाला के पास का क्षेत्र, बीसा जी के बड़े के पास, गजनेर रोड, कोठारी के सामने नंदू महाराज डी.टी.आर, लाल गढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, कृपाल भेरू मंदिर के पास, नरसिंह सागर तालाब, मेघवालो का मोहल्ला, मोती महाराज डी.टी.आर, सर्वोदय बस्ती, खड़े वाला डी.टी.आर., सेंट एन.एन. स्कूल के पास का एरिया, मनोज दाल मिल के पास का एरिया, मोर पंख भवन, हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, हसन पार्षद वाला डी.टी.आर, नया पीर दरगाह, माखन भोग, सर्बोदय बस्ती, सुभाष प्रसाद क्षेत्र, चलानी ऊनी मिल, खाकी बाबा बिल्डिंग, कोठारी के सामने, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मुर्गा मैदान, वूल बरगीकरण मिल क्षेत्र, लक्ष्मी ऊनी मिल, डूडी पेट्रोल पंप के सामने एस.बी.आई बैंक, रंगोलाई महादेव मंदिर के पास, कब्रिस्तान के सामने, एडवोकेट रणजीत सिंह के घर के पास, बाल गोविंदन स्कूल के पास, चोटिये के प्याऊ के पास, मन्नू जी की चक्की, नथूसर बास, हरिजन बस्ती, एम.एम. ग्राउंड के पास का एरिया, मोहन कबाड़ी के पास का एरिया, ब्राहमणो का मोहल्ला, पूगल रोड गणेश मोटर के पास का एरिया, हनुमान जी मंदिर पुगल रोड के पास, हनुमान जी मंदिर, डूडी स्टैंड के पास का एरिया, बंगला नगर, बी.एस.टी.सी स्कूल के पास, रिया, पूगल रोड, जाटो का मोहल्ला, भेरू जी की थान, ओड्डो की शान, गुजरो का मोहल्ला, गंगाजल परिषद के पास का एरिया, प्रेस के पास का एरिया, मेन रोड, गोपाल गहलोत के पास का एरिया, मन मोहन स्कूल के पास एरिया, कड़वासरा चक्की, सब्जी मंडी के सामने, फुगल रोड, कपिल आइस फैक्ट्री के पीछे का एरिया, एफ.सी.आइ. रोड, पुराने शिव मंदिर के पास का एरिया, एफ.सी.आइ. गोदाम, सब्जी मंडी बैक साइड, इस्लाम नगर, उन मंडी के पीछे का एरिया, शिव स्टूडियो, बंगला नगर, चुंगी चौकी, जैसलमेर रोड, बंगला नगर, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, गंगा सिंह महाराजा विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एफ.सी.आई गोदाम के पीछे, गणगौर स्कूल के पास, मुस्तफा मस्जिद, एम.आर.एफ. टायर शोरूम, भाया होटल, जालू जी की खेड़ी, सरकारी स्कूल के पास, वैलिएंट स्कूल, बडू मार्केट, करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 1 से 4, कानासर गांव, बीकाजी उद्योग, करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 4, करणी औद्योगिक क्षेत्र फीडर न 6, रंगोली फैक्ट्री (निजी), आर.सी.डी.एफ फैक्ट्री (सरकारी), काजरी (सरकारी), डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आर.सी.डी.एफ. मेन, काजरी फार्म हाउस, छात्ता फैक्ट्रीरामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खा की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, गली नंबर 2, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, छाता फैक्ट्री के पीछे, उस्मान पापड़, सरकारी अस्पताल, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, उन मंडी, पूगल रोड ब्रिज, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर-5, रामपुरा बाईपास, रंगोली फैक्ट्री, लालगढ़ स्टेशन, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 3 और 4, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप, गली नंबर 23, राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10, एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 1, 2, 6, 7 व 8, सोनगिरी कुआ, पारिक चौक, डागा चौक, पाबुबारी के अन्दर, जस्सुसर गेट अंदर-बाहर, सीताराम गेट के बाहर, विश्वकर्मा गेट के बाहर, नाइयो का मौहल्ला, चुना भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती कबस्तिान, चौखुटी पुलिया, सुभाष रोड, एम.आर. होटल, 10 न. स्कूल, मगा राम कॉलोनी, चैननाथ धुना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पुगल बस स्टैंड, पण्डित घर्म कांटा, प्रताप बस्ती, 5 न. ट्यूबवेल, पारिक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, सोनगिरी कुआ, दाउजी मन्दिर रोड, चूनगरो का मौहल्ला, जोशीवाडा, दो पीर, डागा चौक, सिपाईयो का मौहल्ला, भाटियो का चौक, असानियो का चौक, तेली बाड़ा, चुनगरो का मौहल्ला, सिक्को का मौहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरो का कुआं, सोनगिरी कुआ, जगमग कुआं, रामा मोदी, प्रताप मॉल के पीछे, कसाई बाड़ी, मीट मार्केट का क्षेत्र।

बीकेईएसएल का शट डाउन

बीकेईएसएल की ओर से फीडर रख-रखाव के दौरान शनिवार 08 अगस्त को प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

चौधरी कॉलोनी, महादेव टाइल्स, रोड नंबर 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली, वसुंधरा नगर, शिव वैली, चोपड़ा स्कूल, बालबाड़ी स्कूल के पास का एरिया का क्षेत्र।

Bikaner: टाउन हाल के किराए बढ़ोतरी को लेकर कलाकारों का प्रदर्शन , नाटक सहित सांस्कृतिक गतिविधियां ठप्प

आपणी हथाई न्यूज, कलाओं के प्रदर्शन को लेकर बीकानेर के एक मात्र मंच टाउन हॉल में किराए वृद्धि को वापिस लेने की माँग को पिछले पाँच माह से आंदोलन कर रहे रंगकर्मियों, साहित्यकारों, संगीतकार सहित अन्य विधाओं से जुड़े कलाकारों ने आज गांधी पार्क में प्रदर्शन कर अपना रोष ज़ाहिर किया । आंदोलन कर रहे रंगमंच बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अभिषेक आचार्य ने कहा कि सांसद, विधायक, ज़िला कलेक्टर, बीकानेर विकास प्राधिकरण के आश्वासन के बाद भी किराए में बढ़ोत्तरी अभी तक वापिस नहीं ली गई है जिससे कलाकारों में प्रशासन को लेकर काफी आक्रोश है ।

वरिष्ठ रंगकर्मी विजय सिंह राठौड़ ने कहा कि किराए में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के कारण टाउन हाल में नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां थम सी गई है तथा पूरी तरह से अव्यवसायिक रूप से अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर रही संस्थाएं बंद होने के कागार पर पहुंच गई है ।

वरिष्ठ रंगकर्मी दयानंद शर्मा ने बताया कि पूरे उत्तर भारत की नाट्य राजधानी के रूप में विख्यात बीकानेर में इस बढ़े हुवे किराए के कारण अनेक नाट्य मंचन रुके हुवे हैं । वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश शर्मा ने बताया कि बीकानेर के कलाकार नाटकों सहित अन्य कार्यक्रम के लिए धन सहित अन्य संसाधनों का प्रबंध परस्पर सहयोग से करते आए हैं ऐसे में बढ़े हुवे किराए ने कलाकारों के समक्ष एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है ।

वरिष्ठ रंगकर्मी दिलीप सिंह भाटी ने कहा कि देश भर को विख्यात कलाकार देने वाले बीकानेर में नाटकों का मंचन रूक जाना युवा कलाकारों सहित पूरे प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक बड़ा संकट है । अशोक जोशी, आभा शंकर ,संगीता भटनागर, मीनू गौड ने कहा कि प्रशासन को तत्काल किराए बृद्धि को वापस लेने, दो पारियों की व्यवस्था को समाप्त करना चाहिए ।

प्रदर्शन में विजय शर्मा, बुलाकी भोजक, पूनम चौधरी, मयंक सोनी , मुकेश सेवग, सुरेश आचार्य, रोहित बोड़ा, उत्तम सिंह, सुरेंद्र स्वामी, आमिर हुसैन, अनिल बांधड़ा, विकास शर्मा, मुकेश सेवग, विनोद पारीक, दीपांकर चौधरी, राहुल चावला, जय खत्री , रोहित वाल्मीकि , नवेद भाटी सहित बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित थे । मांगे न माने जाने की स्थिति में आंदोलन को तेज करने पर विचार किया गया ।