Bikaner Latest News 2025 - Page 1229 of 1244 - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 1229

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने किया “बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ” अभियान पर आधारित हिंदी शॉर्ट फ़िल्म “मेरा हीरो पार्ट-2” के पोस्टर का विमोचन

0

जयपुर आपणी हथाई, बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, सह-संयोजक आकाश झूरिया, विद्युत श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार भास्कर व फिल्म डायरेक्टर मन्नू परदेशी ने जयपुर स्थित कार्यालय में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बेटा पढ़ाओ – संस्कार सिखाओ अभियान द्वारा निरन्तर किये जा रहें कार्यो को लेकर चर्चा की गई एवं अभियान पर लिखित पुस्तक भेंट की गई। इस अवसर पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने इस पहल को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह पहल अत्यंत सराहनीय पहल है। आज के इस वर्तमान दौर में बेटे को शिक्षित के साथ-साथ संस्कारित करना अतिआवश्यक हैं। अगर बेटों में अच्छे संस्कार होंगे तो देश व समाज की तमाम माँ-बहिन बेटियां सुरक्षित रहेगी। समाज बदलाव को लेकर बेटा पढ़ाओ – संस्कार सिखाओ अभियान द्वारा निरन्तर किये जा रहें अथक प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।

इसी कड़ी में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर आधारित सामाजिक प्रेरणादायक हिंदी शॉर्ट फिल्म “मेरा हीरो पार्ट-2” के पोस्टर का विमोचन भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा जयपुर स्थित कार्यालय में किया गया। यह हिंदी शॉर्ट फिल्म डिवाइन स्टूडियो झुंझुनूं के बैनर तले तैयार की गई हैं। फ़िल्म के निर्माता, लेखक व डायरेक्टर मनोज मन्नू परदेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा व सह-संयोजक आकाश झुरिया की प्रेरणा से इस फ़िल्म का निर्माण समाज मे शिक्षा एवं संस्कारो की एक नई अलख जगाने के उद्देश्य से किया है। वर्तमान समय मे देश की युवा पीढ़ी संस्कारो के अभाव में नशे, चोरी आदि जैसे अनेकों गलत रास्तों पर चलकर अपना पूरा भविष्य खराब कर रहीं हैं। इस हिंदी शॉर्ट फिल्म में लक्ष्मणगढ़ कस्बें के उभरते युवा कलाकर चंद्रप्रकाश शर्मा के द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई हैं। यह फिल्म जल्द ही डिवाइन स्टूडियो झुंझुनूं के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ की जायेगी। इस अवसर पर अभियान के संयोजक कवि हरिश शर्मा, सह-संयोजक आकाश झुरिया, विद्युत श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार भास्कर, भाजपा नेताओं सहित अन्य सदस्य महानुभाव उपस्थित रहें।

Girl in a jacket

सुथार छात्रावास के निर्माण को लेकर बीकानेर में हुआ मंथन, सुथार समाज आया एक जाजम पर…

0

बीकानेर शहर के श्रीविश्वकर्मा मंदिर बंगलानगर में आज सुथार समाज बीकानेर के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने सुथार छात्रावास निर्माण प्रक्रिया को लेकर बैठक का आयोजन किया। जिसमें बीकानेर शहर के साथ साथ कोलायत, बज्जू, नोखा ब्लॉक से समाज बंधुओं ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत आराध्य देव भगवान श्रीविश्वकर्मा जी को दीप प्रज्वलित करके की गई। बज्जू से अध्यापक गोपीराम सुथार ने बैठक का एजेंडा बताते हुए कहा कि हम सभी को आज छात्रावास निर्माण के लिए सार्थक योजना बनानी है सभी के लिए खुला मंच है सभी अपनी अपनी बात रखें।

भागीरथ सुथार बीकानेर ने 3 सालो में किये गए प्रयासों के बारे विस्तार से जानकारी दी। और कहा कि जल्द ही सरकार से भी संस्था के नाम जमीन आवंटन करवाने की प्रक्रिया की जाएगी। सिंथेसिस के डारेक्टर जेठमल जी सुथार ने कहा वर्तमान में बीकानेर संभाग स्तर पर समाज के छात्रावास के साथ साथ पुस्तकालय भी आवश्यक है। वर्तमान में शिक्षा का उभरता हब है बीकानेर शहर इसलिए हर कीमत पर हमें साझा प्रयास कर इसे मूर्त रूप देना चाहिए। ग्रामसेवक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सुथार हदा ने कहा की आज की बैठक का उद्देश्य हर गांव में श्रीविश्वकर्मा जयंती के अवसर जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण पर चर्चा हो यही है। युवाओ की टीम हर गांव में छात्रावास के लिए मुहिम का हिस्सा बने। व्याख्याता द्वारकाप्रसाद सुथार ने कहा कि हमे हर हाल में जमीन और निर्माण कार्य को जल्द ही शुरु करना है। इसके लिए हम गांव गांव अभियान चलाकर समाज का सहयोग लेंगे। भोमराज सुथार बाप ने कहा कि हमे व्यक्तिगत बातों को त्यागते हुए केवल छात्रावास निर्माण पर ही ध्यान देना है। लोगो की बातों और नकारात्मकता को छोड़ कर अग्रणी टीम को काम करना होगा। बीकानेर जिले का समाज अभी तक हमेशा समाज के कार्यो में सहयोग करता आया है। प्रभुदयाल जी बरड़वा ने सुथार छात्रावास समिति के प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि 3 सालो में समिति ने काफी प्रयास किये और आगे भी निर्माण कार्य के लिए हमेशा तैयार है। समिति ने अस्थायी छात्रावास भी चलाया है। सरकार से आवंटन हो या मिलकर जमीन खरीदने का काम हो हमे जल्द ही निर्माण कार्य करवाना है।

इस अवसर पर विकास अधिकारी नारायण सुथार, माणक सुथार खारी, गोपीराम खोखा, रामचंद्र सुथार, महेश सुथार, झंवर लाल सुथार, नंदकिशोर सुथार पांचू, मनोज सुथार, कैलाश सुथार, धनराज सुथार, पूनमचन्द सुथार,मनीष नागल,भागीरथ सुथार, हरिकिशन सुथार, सुगनाराम सुथार सहित सुथार समाज बंधुओं ने भाग लिया।

Girl in a jacket

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का अनिश्चितकालीन धरना है जारी, जिले की 190 गौशाला संचालको ने दिया समर्थन

0

बीकानेर गोचर , ओरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमन करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का शरह नथानियान गोचर भूमि में चल रहे बेमियादी धरना के 31 वें दिन बीकानेर जिले की 190 गौ शालाओं के संचालकों ने धरना स्थल पर आकर इस गोचर आन्दोलन का समर्थन किया ।

वही शुक्रवार को जानकी महल आश्रम श्रीवृन्दावन धाम के महंत श्री भरत शरण जी महाराज ने धरना स्थल पर भाटी को विजय का आशीर्वाद दिया ।

गोचर दीवार निर्माण हेतु धरना स्थल पर भामाशाहों में होड़ मची हुई है । विनय – नीतु मित्तल परिवार ने गोचर में एक किलोमीटर दीवार निर्माण ( लागत लगभग 21 लाख रूपये ) अपने स्तर पर करवाने का एलान किया । राजाराम धारणियां व केसरदेसर के प्रयागराज चांडक ने 51-51 हजार रूपये की राशि , मुल्तान चांडक बरसलपुर ने 5 हजार रूपये , डॉ . दिलीप सिंह टोकला व रमेश अग्रवाल खाजूवाला ने 11-11 हजारे रूपये,गोविंदसिंह ने 2600 रुपये पूर्व मंत्री भाटी को दीवार निर्माण हेतु भेंट किये ।

धरना स्थल पर चल रहे श्रीमद् भावगत कथा ज्ञान यज्ञ में आयी महिलाओं ने हजारों रूपये गुप्तदान दीवार निर्माण हेतु भेंट किये ।

वही धरना स्थल पर बालसंत श्रीछैल बिहारी जी महाराज ने 5 वें दिन भागवत कथा सुनने हजारों लोग पहुंचे भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि शुक्रवार को बीकानेर गौ शाला संघ बीकानेर जिले की 190 गौशालाओं के संचालक अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे ।

आने वाले में मुख्य रूप से दुड़ाराम कुलरिया तहसील संरक्षक नोखा , जगदीश स्वामी तहसील अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ , भैराराम रोज तहसील अध्यक्ष लुनकरनसर , पन्नालाल तहसील अध्यक्ष बीकानेर , हनुमान चौधरी तहसील अध्यक्ष नोखा , शंकरलाल पारीक तहसील अध्यक्ष खाजूवाला , सुरेश जोशी मोमासर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीकानेर गौशाला संघ , मालाराम बापेऊ जिला संयोजक गौ ग्राम सेवा संघ , महेन्द्र सिंह लखासर प्रदेश कार्य समिति सदस्य गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान , निरंजन सोनी मंत्री बीकानेर गौ शाला संघ , सुरजमालसिंह नीमराणा गौ ग्राम सेवा संघ के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष , रमेश बंसल खाजूवाला गौशाला धरने पर सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे।

जैसे ही ये संचालक धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य , अंशुमानसिंह भाटी , समाजसेवी देवकिशन चांडक , बेगराज नागपाल पूर्व अध्यक्ष बीछवाल उद्योग संघ , राधा देवी सियाग पूर्व प्रधान पंचायत समिति बीकानेर , प्रतापसिंह राठौड़ , विजय उपाध्याय , गीता प्रचारक प्रभुदयाल राजपुरोहित तोलाराम बोथरा ने स्वागत किया।

जानकी महल आश्रम श्रीवृन्दावन धाम के महंत श्री भरत शरण जी महाराज ने धरना स्थल पर पहुंच कर भाटी को आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे कृष्ण की नगरी से आये है । मैं पूरे वृन्दावन धाम की तरफ से गाय व गोचर के लिए देवी सिंह भाटी द्वारा किये जा रहे इस आन्दोलन का न सिर्फ समर्थन करता हूँ वरन् जगत् जननी गौ माता को न्याय दिलाने के लिए संत समाज उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर श्याम गिरी जी महाराज रातड़िया , अजरानंद जी भारती महाराज राम कुटिया , सुखदेव जी महाराज गड़ियाला , चन्द्रशेखर जी
महाराज भेलू ने उपस्थित गौ भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देवी सिंह भाटी गृहस्थी जीवन बिताते हुए भी गायों के लिए संन्यासी जैसा जीवन बिता रहे है । गौ धन के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयास अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बने हम परमपिता से प्रार्थना करते है । उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि वे निस्वार्थ भाव से गायों के लिए आ रहे है इतिहास आपकों भी याद रखेगा । संतों ने राज्य सरकार को लक्षित करते हुए कहा कि वेद बिना मति नहीं और गाय बिना गति नहीं , सरकार प्रेम भाव से नहीं सुनती है तो दूसरे रास्ते भी जानते हैं । गाय के बिना सद्गति प्राप्त नहीं होगी ।

भागवत कथा में पांचवें दिन भागवत पूजन विनय – नीतू मित्तल दम्पति से पं . रवि कुमार सारस्वत ने कराया । इस अवसर पर कथावाचक बालसंत श्रीछैल बिहारी जी महाराज ने अपनी कथा में कहा कि कृष्ण के नामकरण , बाललीला , शकटासुर वध , माखन चोरी व पुतना उधार की कथा सुनायी । गिरिराज धरण लीला प्रसंग के साथ आग गोचर भूमि में कथा में छप्पन भोग का प्रसाद चढाया गया ।

 

Girl in a jacket

पुष्करणा ओलंपिक सावे के दिन शहर में हो सकती है बारिश, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते…

0

बीकानेर में 18 फरवरी को पुष्करणा ओलंपिक सावे का बड़ा आयोजन होना है ओलंपिक सावे के चलते शहर के लगभग सभी मैरिज हॉल, भवन,बारात घर और सामुदायिक भवन बुक हो रखे हैं इसके अलावा सामूहिक विवाह को देखते हुए हर तरीके की तैयारियां की जा रही है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने बीकानेर में 18 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान मौसम विभाग की माने तो 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 18 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है वहीं 16 व 17 को भी मौसम सही नहीं रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले सहित प्रदेश के 8 से 10 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश होने की संभावना है।

Girl in a jacket

अकेले अक्षय कुमार बॉलीवुड के हर हीरो पर पड़े भारी…अक्षय की फिल्मों की रिलीज लाइन से दूजों को नही मिल रहे थिएटर्स….

0

आपणी हथाई न्यूज़,कोविड प्रतिबंधो के धीरे धीरे हटने के कारण अब बॉलीवुड भी पुनः पटरी पर आने की योजना बना रहा है। दो सालों से बड़े बजट की बनी अनेक फिल्में अब ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन होने के लायक तारीखें तलाश रही है। बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टर्स को अकेले अक्षय कुमार ही कोई मनमाफिक खाली तारीख ही नही दे रहे है। अक्षय कुमार के सामने कोई बड़ा अभिनेता अपनी फिल्म को रिलीज करने को तैयार नही है। अक्षय कुमार ने तो करीब दस फिल्मों को बैक टू बैक रिलीज करने का फैसला कर लिया है। अगले एक साल में अकेले अक्षय कुमार अपनी 10 फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे है। अक्षय की फिल्मों की बाढ़ के आगे हर हीरो की फ़िल्म रिलीज टाइमिंग एडजस्ट होने में भारी दिक्कत हो रही है। अक्षय कुमार की मार्च में बच्चन पांडे,जून में पृथ्वीराज, अगस्त में रक्षाबंधन, दिवाली पर रामसेतु रिलीज होगी। इन चार फिल्मों के अलावा कम से कम साल अंत तक अक्षय की दो से तीन फिल्में और रिलीज होगी। ऐसे में दूजे स्टार्स के लिए अपने लिए खाली स्लॉट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है।
मनोज रतन व्यास

Girl in a jacket

पैसे होने के बावजूद आपको ये भारतीय कार इस कारण से बुकिंग के एक साल बाद मिलेगी….

0

आपणी हथाई न्यूज़,अगर आपके पास पैसे है और आपको मनपसंद कार कम्पनी से लेनी है, लेकिन कम्पनी भारी डिमांड के कारण एक साल तक कार की डिलीवरी देने में असमर्थता जताए तो कैसा लगेगा? हैरत की बात है कि कार भी कोई विदेशी ब्रांड नही भारतीय ब्रांड ही है। ठीक ऐसा ही महिंद्रा की एसयूवी कार XUV700 के साथ हो रहा है। लॉन्च के बाद से ही भारतीय जनमानस के दिल से महिंद्रा की ये गाड़ी जा ही नही रही है। गाड़ी की इतनी एडवांस बुकिंग हो गई है कि आज बुकिंग करवाने पर कम्पनी आपको गाड़ी की डिलीवरी अगले 6 महीने से लेकर एक साल के भीतर देने का कह रही है। महिंद्रा को इस गाड़ी की अब तक एक लाख से ज्यादा एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। कोविड के कारण सेमीकंडक्टर चिप के कारण गाड़ियां बनने में देरी हो रही है। एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की XUV700 ने सेल में टाटा सफारी,टाटा हैरियल,हुंडई अल्काजर,एमजी हेक्टर को काफी पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा की ये एसयूवी गाड़ी आपको करीब तेरह लाख से 23 लाख की अलग अलग कीमत में मिलेगी।
मनोज रतन व्यास

Girl in a jacket

पॉलिटिक्स: यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस की “लड़ने वाली लड़कियां” भाजपा में हुई शामिल

0

आपणी हथाई न्यूज़,उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है दरअसल, कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की एक और पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल हो गई। पल्लवी सिंह ने शनिवार को बीजेपी का दामन थामा।

पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं, जो बीजेपी में शामिल हुई हैं. इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी- प्रियंका मौर्य

डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। उन्होंने लिखा था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि मैं ओबीसी थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी।

।प्रियंका मौर्य ने कहा था कि कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी। मौर्य ने कांग्रेस पार्टी में धांधली चलने का भी आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके खिलाफ किसी की भी बोलने की हिम्मत नहीं है।

Girl in a jacket

देशभर में बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर की धुन देने वाला नहीं रहा “हमारा बजाज”, पुणे में हुआ राहुल बजाज का निधन

0

बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और स्वतंत्रता सेनानी जमुना लाल बजाज के पौत्र राहुल बजाज का आज पुणे में निधन हो गया है। राहुल बजाज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राजस्थान के सीकर जिले के बजाज परिवार आने वाले राहुल बजाज ने अपने कौशल से बजाज ग्रुप को बुलंदियों तक पहुंचाया था।

कोलकाता में जन्मे राहुल बजाज बजाज ग्रुप की कमान 5 दशकों तक संभाले रखी। राहुल बजाज का 83 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। बजाज को 2001 में पद्म भूषण अवॉर्ड से भी नवाजा गया था इसके अलावा बजाज राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर हमारा बजाज का सुप्रसिद्ध चेतक स्कूटर के इस विज्ञापन से भी राहुल बजाज ने खूब प्रसिद्धि बटोरी थी।

Girl in a jacket

Rajasthan : मंत्री डॉ कल्ला के आवास के आगे शर्मा का आत्मदाह का प्रयास, मंत्री कल्ला बोलें आत्महत्या…

0

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला के आवास के आगे आज स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। आज निजी स्कूलों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला से मिलने पहुंचे लेकिन इसी बीच अनिल शर्मा ने मंत्री के आवास के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास के लोग सकते में आ गए।

दरअसल निजी स्कूल संचालकों का प्रतिनिधिमंडल निजी स्कूलों को मिलने वाली आरटीई राशि सहित कई मांगों को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे लेकिन वहां पर शर्मा ने आत्मदाह का प्रयास किया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मंत्री कल्ला ने कहा कि आत्महत्या करने का सोचना भी पाप है साथ ही डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि वह सदैव सभी की बात सुनने के लिए उपलब्ध है और जिन जिन स्कूलों में क्लास चलाई गई है उन्हें आरटीई का भुगतान होगा।

Girl in a jacket

बड़ी खबर: बजट सभा में हुआ हंगामा, पार्षद अंजना खत्री ने लहराए काले कपड़े, पार्षद हुए आमने सामने

0

बीकानेर के वेटरनरी ऑडिटोरियम में आज महापौर सुशीला कंवर द्वारा नगर निगम बजट पेश किया जा रहा था लेकिन उससे पहले ही वेटरनरी ऑडिटोरियम तमाशे का अखाड़ा बन गया। कांग्रेस पार्षद बैरिकेट तोड़कर महापौर के आसन तक पहुंच गए।

पहले कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की फिर कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री ने सबसे पहले बैरिकेड तोड़कर काला कपड़ा लहरा कर विरोध जताया उसके बाद धीरे-धीरे कई पार्षद आसन तक पहुंच कर विरोध जताने लगे। हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने पार्षद अंजना खत्री को रोकने की कोशिश की लेकिन पार्षद खत्री ने मंच पर जाकर काला कपड़ा लहराया।

इस घटना के बाद अंजना खत्री को मंच से खदेड़ने की कोशिश की गई साथ ही कांग्रेस और भाजपा के पार्षद आमने सामने भी आ गए। फिलहाल ऑडिटोरियम में नारेबाजी का दौर चल रहा है और खबर लिखे जाने तक अंजना खत्री और कांग्रेसी पार्षद अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Girl in a jacket