Bikaner Latest News 2025 - Page 3 of 1244 - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 3

धर्मधारा’: समाजोत्सव’ के रूप में मनाएंगे हिन्दू नववर्ष, 19 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा

0

आपणी हथाई न्यूज, नववर्ष केवल कैलेंडर का परिवर्तन नहीं बल्कि संस्कृति, परम्परा, आस्था और सामाजिक जीवन के नए उत्साह का प्रतीक होता है। यह बात भारतीय नववर्ष समारोह समिति बीकानेर महानगर के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। शुक्रवार को नत्थूसर गेट स्थित सूरदासाणी बगेची में आयोजित इस प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि इस वर्ष 19 मार्च को नवसंवत्सर मनाया जाएगा। भारतीय संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शुभ और पवित्र दिवस माना जाता है और यह दिन नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। बीकानेर महानगर में सर्व हिन्दू समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवा संगठनों तथा मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष भारतीय नव वर्ष को ‘समाजोत्सवÓ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोडऩा, भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सशक्त करना है। इसी उद्देश्य से भारतीय नव वर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर का गठन किया गया है। समिति में समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों और क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

समिति के महामंत्री भंवर पुरोहित व नवीन सिंह ने बताया कि कोषाध्यक्ष के रूप में मनोहर स्वामी तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में किशोर बांठिया को दायित्व सौंपा गया है। समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। प्रेसवार्ता के दौर बैनर का विमोचन किया गया जिसमें विभाग संघ चालक टेकचन्द बरडिय़ा, महानगर संयोजक उमेश व्यास, विजय कोचर, मीनाक्षी सोनी, चंद्रकला आचार्य, जगदीश सोलंकी, ओमप्रकाश नायक, विजय सिंह राठौड़, नवनीत पुरोहित, दीपक हर्ष, मोहित जाजड़ा आदि उपस्थित रहे।

शनिवार को होगा कार्यालय का उद्घाटन, सुंदरकांड के होंगे पाठ

भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन 7 मार्च 2026 (शनिवार) को सायं 6:15 बजे जसोदा भवन, गोकुल सर्किल में किया जाएगा। संवित् श्री विमर्शानंदगिरिजी महाराज, श्री श्यामसुंदरदासजी महाराज व जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है।

घर-घर रोशन होंगे दीप, शंखनाद से होगा नवसंवत्सर का स्वागत

समिति के उपाध्यक्ष राजेश चूरा व रामलाल कुम्हार ने बताया कि समिति द्वारा भारतीय नववर्ष के मुख्य आयोजन के रूप में 19 मार्च 2026 को धर्मयात्रा निकाली जाएगी। यह धर्मयात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से एमएम ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए जूनागढ़ पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा स्वागत, तिलक एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। इस धर्मयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं, मातृशक्ति तथा विभिन्न समाजों की सहभागिता रहेगी। इससे पूर्व 10 मार्च 2026 तक महानगर की विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकंे, मोहल्ला स्तर पर सजावट, घरों में दीप माला तथा शंखनाद जैसे आयोजन किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भारतीय नव वर्ष के महत्व से जोडने और अधिक से अधिक लोगों को इस उत्सव में सहभागी बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मोहल्ले से आकर्षक धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां तैयार कर धर्मयात्रा में शामिल करने की योजना बनाई गई है।

Girl in a jacket

Bikaner: बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का सुयश, यूपीएससी परीक्षा में फहराया सफलता का परचम

0

आपणी हथाई न्यूज,यूपीएससी परीक्षा में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का सलेक्शन होने पर परिवारजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नमिता को फोन कर बधाई दी पिता दामोदर सोनी और मां मंजू सोनी ने भावुक होकर कहा तीन बहनों में सबसे छोटी बेटी हैं समाज में तीन बेटियों पर लोग ताना देते थे नमिता ने आज उन लोगों को संदेश दिया भाजपा नेता मनीष सोनी ने कहा नमिता का सलेक्शन से। पूरे समाज में एक संदेश दिया है कि अगर बेटियों को शिक्षित किया जाए तो हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं है।

Girl in a jacket

Railway: तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, इन महत्वपूर्ण ट्रेनो पर पड़ेगा असर 

0

आपणी हथाई न्यूज,उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसकेे कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 03.05.26, 04.05.26, 05.05.26,
08.05.26, 12.05.26, 13.05.26 व 14.05.26 को (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल रेलसेवा दिनांक 02.05.26, 03.05.26, 04.05.26,
07.05.26, 11.05.26, 12.05.26 व 13.05.26 को (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से )

1. गाडी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26 से 06.05.26,
09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12196, अजमेर- आगरा फोर्ट रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26,
09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-दौराई के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4.गाडी संख्या 12016, दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) दौराई के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दौराई-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26 से 05.05.26,
08.05.26, 11.05.26 से 14.05.26 तक (08 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26 से 06.05.26,
09.05.26, 10.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (09 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 10.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (09 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26, 10.05.26 व
12.05.26 को (03 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही सचांलित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 09.05.26, 10.05.26 व
12.05.26 को (03 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

11. गाडी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 07.05.26 को (01 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही सचांलित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

12. गाडी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर स्पेषल रेलसेवा दिनांक 10.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

13. गाडी संख्या 19624, दरभंगा-मदार रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26 को (01 ट्रिप) दरभंगा से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही सचांलित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

14. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 03.05.26 से 05.05.26, 08.05.26, 11.05.26 से 14.05.26 तक (08 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

15. गाडी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिकरद्द रहेगी।

16. गाडी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.05.26 को (01 ट्रिप) नागपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।

17. गाडी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर रेलसेवा दिनांक 15.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।

18. गाडी संख्या 20951, ओखा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) ओखा से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।

19. गाडी संख्या 20952, जयपुर-ओखा रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंषिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26 से 07.05.26, 08.05.26, 12.05.26 से 14.05.26 तक (07 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 15716, अजमेर-किषनगंज रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

6. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 08.05.26 को (01 ट्रिप) पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

7. गाडी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 व 12.05.26 को (02 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी- रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

8. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 को (01 ट्रिप) पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

9. गाडी संख्या 20940, सुल्तानपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को (01 ट्रिप) सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

10. गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 व 13.05.26 को (02 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-कोटा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बिजयनगर व भीलवाडा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

11. गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाईमाधोपुर-नागदा-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

12. गाडी संख्या 22674, मन्नारगुडी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26 को (01 ट्रिप) मन्नारगुडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-चूरू-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

13. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 को (01 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।

14. गाडी संख्या 12495, बीकानेर-कोलकाता रेलसेवा जो दिनांक 14.05.26 को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

15. गाडी संख्या 12978, अजमेर-एर्नाकुलम रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

16. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

17. गाडी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

18. गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

19. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

20. गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी।

21. गाडी संख्या 19602, न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) न्यू जलपाईगुडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

22. गाडी संख्या 20939, साबरमती-सुल्तानपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस- रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

23. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा दिनांक 09.05.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदह रेलसेवा दिनांक 09.05.26 व 10.05.26 को (02 ट्रिप) अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा दिनांक 10.05.26 को (01 ट्रिप) जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

5. गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

6. गाडी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) इंदौर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.04.26 को (01 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26, 05.05.26,
09.05.26 व 12.05.26 को (04 ट्रिप) वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

3. गाडी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26 व 14.05.26 को (02 ट्रिप) वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

4. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 व 10.05.26 को (02 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

5. गाडी संख्या 14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.05.26 को (01 ट्रिप) वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

6. गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

7. गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) आगराफोर्ट से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 01 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी।

निम्नलिखित रेलसेवाएं कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगीः-

1. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

2. गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

3. गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

4. गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

5. गाडी संख्या 59629, जयपुर-फुलेरा रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

6. गाडी संख्या 19719, जयपुर-सूरतगढ रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

7. गाडी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

8. गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेषल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

9. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

10. गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

Girl in a jacket

Rajsthan : ज्वैलर्स की दुकान में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए युवक-युवती

0

आपणी हथाई न्यूज, गजसिंहपुरा कस्बे में गुरुवार को गहने खरीदने के बहाने आए एक युवक-युवती ने ज्वैलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 40 ग्राम वजनी चांदी की दो चेन लेकर फरार हो गए।

घटना के अनुसार, दोपहर करीब 4 बजे दोनों ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। मौका मिलते ही युवती ने चेन पार कर ली और दोनों वहां से निकल गए। बाद में मिलान करने पर दुकानदार को गहने कम मिले। हालांकि अभी तक औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

Girl in a jacket

मुरलीधर व्यास कॉलोनी में देर रात हंगामा, आपसी विवाद में बाइक को फूँकने का प्रयास

0

आपणी हथाई न्यूज, नयाशहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलोनी की सड़कों पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवकों के बीच आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़े ने उग्र रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उपद्रवियों ने इलाके में गाड़ियों को तेज रफ्तार में दौड़ाया, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बन गया। इस दौरान आक्रोशित युवकों ने एक खड़ी बाइक को आग के हवाले करने का प्रयास भी किया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक व पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

Girl in a jacket

Bikaner :पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग 27 अप्रैल को लगाएगा पेंशन अदालत

0

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज, प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के बीकानेर एवं चूरू के संयुक्त निदेशक कार्यालय तथा इनके अधीन जिलों के पेंशनर्स अथवा पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने में आ रही समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा 27 अप्रैल को पेंशन अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक डाॅ. पुष्पांजली श्रीमाली ने बताया कि पेंशन अदालत के लिए 25 मार्च तक परिवेदना प्रस्तुत की जा सकेगी। संयुक्त निदेशक शिक्षा एवं अतिरिक्त निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय पेंशन द्वारा परिवेदनाएं संकलित कर संबंधित को 30 मार्च तक प्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त परिवेदनाओं पर शिक्षा और पेंशन विभाग द्वारा 15 अप्रैल तक कार्यवाही करनी होगी तथा पेंशन अदालत में प्रस्तुत किए जाने के लिए पंजीकृत परिवेदनाओं के संबंध में पेंशन विभाग और पेंशनर्स को 20 अप्रैल तक सूचित करना होगा। इसके बाद 27 अप्रैल को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

डाॅ. श्रीमाली ने बीकानेर और चूरू के माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा के संयुक्त निदेशकों को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया है। इसके अनुसार 27 अप्रैल को संभाग स्तर पर पेंशन अदालत का आयोजन होगा। प्रथम पेंशन अदालत पारिवारिक पेंशनर्स के लिए समर्पित रहेगी। विधवा, तलाकशुदा, अविवाहित पुत्री तथा दिव्यांग व्यक्तियों के पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के पेंशन प्रकरणों की अधिकता को देखते हुए पहली पेंशन अदालत शिक्षा विभाग से संबंधित होगी।

यह अधिकारी रहेंगे मौजूद

डाॅ. श्रीमाली ने बताया कि पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अतिरिक्त निदेशक इसके संयोजक होंगे। वहीं प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक,  संभाग के समस्त कोषाधिकारी, जिला पेंशनस समाज और पेंशनर्स मंच के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिले के अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इससे जुड़ सकेंगे।

इन कार्यालयों में दी जा सकेगी परिवेदना

अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि पेंशन अदालत के लिए पेंशनर द्वारा माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग निदेशालय जयपुर, अतिरिक्त निदेशक पेंशन क्षेत्रीय कार्यालय, संयुक्त निदेशक प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा तथा संभाग के चारों जिलों के कोष कार्यालयों में अपनी परिवेदना दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यह परिवेदनाएं 25 मार्च तक प्राप्त की जा सकेंगी। पेंशनर को पेंशन अदालत में व्यक्तिशः उपस्थित होने अथवा  ऑनलाइन जुड़ने का विकल्प भी दिया गया है।

Girl in a jacket

Bikaner : मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन ने ड्राइंग व जीके क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन, हजारों विद्यार्थियों ने बनाई थीम ड्राइंग

0

आपणी हथाई बीकानेर न्यूज,  मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा जीके कम्पीटिशन का शुभारम्भ शेरुणा गांव की माँ भगवती शिक्षण संस्थान में किया गया। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि माँ भगवती शिक्षण संस्थान के साथ ही रामसा पीर शिक्षण संस्थान, श्री महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान एवं नरसी कर संस्था के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही।

 

मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन के सहसंस्थापक करण सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रदूषण हटाओ पर्यावरण बचाओ तथा जल संरक्षण थीम पर ड्राइंग कम्पीटिशन में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी से सम्मानित किया गया एवं अन्य प्रतिभागियों को गिफ्ट्स दिए गए। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की मंत्री आरती राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में माँ भगवती शिक्षण संस्थान के ओमाराम मेघवाल, रामसा पीर शिक्षण संस्थान झंझेऊ के रघुवीर सिंह, श्री महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान गोविन्द सिंह, नरसी कर संस्था के प्रधान गोविन्द सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। ड्राइंग के साथ ही जीके क्विज कम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन द्वारा 10 मार्च को पलाना की रिदम पब्लिक स्कूल में ड्राइंग व जीके क्विज कम्पीटिशन का आयोजन किया जाएगा।

Girl in a jacket

Railway: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित,इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

0

आपणी हथाई न्यूज,उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी – पटेलनगर -दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर (17.02 बजे आगमन व 17.03 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी

2. गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 03.05.26 तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला – पटेलनगर – दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, व दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर (09.20 बजे आगमन व 09.21 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26, 07.05.26 व
11.05.26 को (03 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सफ़दरजंग स्टेशन पर (09.50 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 10.05.26 को (01 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेषन पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में दिल्ली सफ़दरजंग स्टेशन पर (09.50 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी।

5. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा जो दिनांक 07.05.26 को
(01 ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग,दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी एवं परिवर्तित मार्ग में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर (12.45 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान) ठहराव करेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 14731, दिल्ली- बठिंडा रेलसेवा दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14732, बठिंडा -दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 से 13.05.26 तक (09 ट्रिप) बठिंडा से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को डिब्रूगढ से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली स्टेशन पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रीशडयूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा दिनांक 09.05.26 व 10.05.26 को डिब्रूगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

Girl in a jacket

Bikaner: न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, धमकी निकली अफवाह

0

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज सुबह अचानक बम से न्यायालय परिसर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल आज एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी कि न्यायालय परिसर को 2 बजे धमाके होंगे। ईमेल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत न्यायलय परिवार को खाली करवा लिया और पूरे न्यायालय परिसर की छानबीन की गई इस दौरान पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम और तकनीकी टीम ने भी मौके पर छानबीन की।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागन इस पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे थे और अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जैसे ही सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा सभी जांच एजेंसियों के सहयोग से पूरे न्यायालय परिसर को खगाला गया लेकिन वहां कोई भी बम या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। फिलहाल पलिस द्वारा ईमेल की जांच की जा रही है लेकिन प्रथम दृष्टया ईमेल फर्जी ही प्रतीत हो रहा है। न्यायालय परिसर सुरक्षित होने की खबर मिलने के साथ ही न्यायालय कार्मिकों अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ-साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली।

Girl in a jacket

Power cut: कत बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

0

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के रख-रखाव के दौरान शुक्रवार 06 मार्च को प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। कल शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी, बसंत कुंज, तुलसी विहार कॉलोनी का क्षेत्र।

दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:30 बजे तक उदयरामसर गांव, बाईपास रोड, उदयरामसर रेलवे स्टेशन का क्षेत्र।

प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आर.सी.डी.एफ. मेन, काजरी फार्म हाउस, छात्ता फैक्ट्री, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खा की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, गली नंबर 2, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, छाता फैक्ट्री के पीछे, उस्मान पापड़ का क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।

दोपहर 01:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक बोथरा चौक के पास गंगाशहर का क्षेत्र।

प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खेतेश्वर बस्ती का क्षेत्र।

प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक सैक्टर 4, 5 जयनारायण व्यास कॉलोनी का क्षेत्र।

दोपहर 02:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक सैक्टर 2 जयनारायण व्यास कॉलोनी का क्षेत्र।

Girl in a jacket