HomeबीकानेरEducation: दसवीं बोर्ड परीक्षा में एंजेल इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने...

Education: दसवीं बोर्ड परीक्षा में एंजेल इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने फहराया सफलता का परचम

आपणी हथाई न्यूज,माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं की परीक्षा में एंजेल इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल, मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की छात्रा तनुश्री ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ऋषभ ने 93%, हर्षित ने 92% तथा योगिता ने 90% अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की। विशेष रूप से ऋषभ ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर असाधारण प्रदर्शन किया।इस वर्ष कुल 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है।

इसी प्रकार कक्षा 8वीं बोर्ड के परिणामों में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुरलीधर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 विद्यार्थियों ने ओवरऑल A ग्रेड प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5वीं में 21 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय की सफलता को और सुदृढ़ किया।विद्यालय प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

“सफलता वही प्राप्त करता है जो कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास को अपना साथी बनाता है। आज की यह उपलब्धि केवल अंक नहीं, बल्कि आपके समर्पण और संघर्ष की पहचान है। आगे भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी।”
विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।



ताजा खबर