

आपणी हथाई न्यूज,संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम अस्पताल मे आज अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल के 16 नंबर ओपीडी में स्थित शल्य चिकित्सा विभाग के कमरे में अचानक आग लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटर ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी।


