HomeबीकानेरRailway: ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की...

Railway: ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार

आपणी हथाई न्यूज,रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 07.06.26 से 12.07.26 तक (06 ट्रिप) एवं खडकी से दिनांक
08.06.26 से 13.07.26 तक (06 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

नोट-उपरोक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।



ताजा खबर