HomeबीकानेरBikaner: स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण सत्र में 34...

Bikaner: स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण सत्र में 34 बच्चों को लगाए गए जीवनरक्षक टीके

आपणी हथाई न्यूज,सीएचसी नापासर के अंतर्गत मुंडसर गांव के स्लम क्षेत्र में आज विशेष टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 34 बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए।

उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सावन कुमार द्वारा मुंडसर गांव के स्लम क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित पाए गए। इस संबंध में मॉनिटर द्वारा चिकित्सा संस्थान को सूचित करते हुए वंचित बच्चों की लाइन लिस्ट उपलब्ध करवाई गई।

निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपक मीणा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। विशेष सत्र के दौरान चिन्हित सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।सत्र में बच्चों को ओपीवी, रोटा, एफआईपीवी, पीसीवी, एमआर, डीपीटी तथा विटामिन-ए की खुराक प्रदान की गई।

यह सत्र डॉ. भवानी शंकर गहलोत (आरसीएचओ, बीकानेर), डॉ. सुनील जैन (बीसीएमओ, बीकानेर ग्रामीण) एवं ऋषि कल्ला (खंड कार्यक्रम अधिकारी) के निर्देशन में आयोजित किया गया। टीकाकरण कार्य एएनएम कौशल्या, भगवती एवं सुशीला द्वारा संपन्न किया गया, जबकि सत्र की मॉनिटरिंग विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सावन कुमार द्वारा की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कोई भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष प्रयास निरंतर जारी रहेंगे तथा आवश्यकता अनुसार ऐसे विशेष सत्र आगे भी आयोजित किए



ताजा खबर