Homeबीकानेरधर्मधारा: श्री आदि गणेश मंदिर में फाग उत्सव की धूम, भक्ति और...

धर्मधारा: श्री आदि गणेश मंदिर में फाग उत्सव की धूम, भक्ति और गुलाल के रंगों में रंगे श्रद्धालु

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,​ छोटी काशी बीकानेर शहर इन दिनों फाल्गुन के मस्ती भरे रंगों में डूबा हुआ है। इसी क्रम में, शहर के प्राचीन और आस्था के केंद्र ‘श्री आदि गणेश मंदिर’ में शनिवार शाम को भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर भगवान गणेश के जयकारों और फागुनी भजनों से गुंजायमान रहा।

हर साल की तरह ​इस साल का भी मुख्य आकर्षण पुष्प होली रही। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं पर क्विंटलों फूलों की वर्षा की गई। इसके साथ ही अबीर और गुलाल के उड़ते रंगों ने वातावरण को पूरी तरह से फागुनी बना दिया। प्रथम पूज्य गणपति का मनमोहक फागुनी श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें विशेष बागा (पोशाक) पहनाया गया।अंत में भगवान को विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में सवा क्विंटल दूध का बना राबडिया का वितरण किया गया।



ताजा खबर