Bikaner: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए के साथ पकड़ा डोडा-पोस्त का जखीरा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
HomeबीकानेरBikaner: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए के साथ...

Bikaner: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए के साथ पकड़ा डोडा-पोस्त का जखीरा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.30 क्विंटल डोडा-पोस्त जब्त किया है। इस दौरान अवैध कारोबार से जुड़े 19 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार बंगला नगर में चूंगी चौकी के पास रहने वाले रतीराम जाट के मकान पर पुलिस ने दबिश दी और उस घर से डोडा-पोस्त का जखीरा बरामद किया।आरोपी रतीराम मूल रूप से लूणकरणसर के शुभलाई गांव का निवासी है।पुलिस ने आरोपी से अवैध कारोबार से जुड़े 19 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर