आपणी हथाई न्यूज, धर्म नगरी बीकानेर में दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। बीकानेर प्रवास के दौरान साध्वी ऋतंभरा जी से आशीर्वाद लेने सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जगमोहन सोनी ने बताया कि सोनी सिंघिया चौक स्थित अनिल सोनी के आवास पर नव विवाहित जोड़े वेणुगोपाल डागा और छवि डागा ने साध्वी ऋतंभरा से आशीर्वाद लिया। बीकानेर में साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद लेने शहर के गणमान्य लोग और उद्योगपति पहुंच रहे हैं।


