HomeबीकानेरBikaner: मनमाने तरीके से ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के खिलाफ में राजस्थान शिक्षक...

Bikaner: मनमाने तरीके से ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के खिलाफ में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम द्वारा काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Ads

आपणी हथाई न्यूज,सरकार द्वारा वर्ष 2026—27 के शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग में ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती एवं वर्ष भर में मिलने वाले संस्था प्रधान के दो ऐच्छिक अवकाशों को मनमानी तरीके से समाप्त करने के विरोध स्वरूप आज राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की ओर से आंदोलन के प्रथम चरण में बीकानेर जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से विरोध जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश कुमार के नेतृत्व में बीकानेर ग्रामीण,जिला अध्यक्ष श्रीअशोक रामावत के नेतृत्व में नोखा, पांचू और जिला मंत्री श्री जीतेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बीकानेर शहर के शिक्षक साथियों ने अपने-अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान श्री नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक साथियों के साथ पुरजोर विरोध किया गया।

Ads

ताजा खबर