HomeबीकानेरBikaner: तेज़ अंधड़ के बीच अचानक कार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा...

Bikaner: तेज़ अंधड़ के बीच अचानक कार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आज शाम अचानक हुए मौसम के बदलाव के बाद तेज अंधड़ ने कुछ देर के लिए कई स्थानों पर आवागमन मानो ठप्प कर दिया। तेज अंधड़ के चलते आसमान में धूल का गुब्बार बन गया। जानकारी के अनुसार तेज अंधड़ के दौरान बीकानेर के पब्लिक पार्क के पास बनी चौपाटी के आगे खड़ी कार पर एक पेड़ गिर गया साथ ही फास्ट फूड रेहडी भी तेज अंधड़ के चलते गिर गई। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई लेकिन अचानक हुए इस हादसे की वजह से आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित किया।



ताजा खबर