Railway: खाटू श्याम जी मेले के अवसर पर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
HomeबीकानेरRailway: खाटू श्याम जी मेले के अवसर पर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का...

Railway: खाटू श्याम जी मेले के अवसर पर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (04 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

- Advertisement -Ads

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04721, हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 28.02.26 तक (04 ट्रिप) हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर 13.00 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04722, जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से 28.02.26 तक (04 ट्रिप) जयपुर से 14.50 बजे रवाना होकर 22.25 बजे हिसार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेें सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर