
आपणी हथाई न्यूज,स्वर संगम म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले निर्मित राजस्थानी लोकभावना से सजा नया म्यूजिक वीडियो “रेगयो कुंवारो फेर” का आधिकारिक पोस्टर रिलीज किया गया । पोस्टर के रिलीज होते ही यह दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कल शाम रंगों की बगेची में म्यूजिक वीडियो “रेगयो कुंवारो फेर” गाने को लॉन्च किया जाएगा।
इस गीत के निर्माता संदीप किराडू हैं, जबकि निर्देशन की कमान यतिंदर व शिखा ने संभाली है। गीत के बोल बाबूलाल जी उपाध्याय द्वारा लिखे गए हैं, जो सामाजिक ताने-बाने और हास्य–व्यंग्य के माध्यम से आम जनजीवन की सच्चाई को उजागर करते हैं। गीत को अपनी आवाज दी है लोकप्रिय गायक ऋषि पुरोहित ने।
रिकॉर्डिंग का कार्य जय कमल स्टूडियो में संपन्न हुआ है। वीडियो में सूर्य प्रकाश (स्लाइट), श्याम सुंदर किराडू, शिखा, अंजलि, दीपशिखा, हरीश आचार्य, मनीष ओझा और अरविंद कल्ला ने अभिनय कर कहानी को जीवंत रूप दिया है।
गीत की सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग यतिंदर शिखा एवं उनकी टीम द्वारा की गई है, जबकि मेकअप की जिम्मेदारी स्लाइट और दीपशिखा ने निभाई है।
“रेगयो कुंवारो फेर” पुष्करणा ओलंपिक सावे के अवसर पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में हास्य देने वाला गीत है, जो युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने का प्रयास करता है। लॉन्चिंग के बाद गीत यूट्यूब पर उपलब्ध रहेगा।


