Bikaner: स्वर्गीय रमेश कुमार लुधानी की मृत देह को उनके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सौंपा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner: स्वर्गीय रमेश कुमार लुधानी की मृत देह को उनके परिजनों ने...

Bikaner: स्वर्गीय रमेश कुमार लुधानी की मृत देह को उनके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को सौंपा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आज रमेश कुमार लुधानी पुत्र श्री कन्हैयालाल, आयु 56 वर्ष निवासी सुदर्शना नगर, बीकानेर की मृत देह को उनके परिजनों ने सर्व मानव कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ राकेश रावत के सहयोग से मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन एवं शोध के लिए सुपुर्द किया।

- Advertisement -Ads

विभागाध्यक्ष डा. राकेश मणि ने देहदान को अत्यंत महत्वपूर्ण दान बताया एवं समाज के लोंगों को देहदान हेतु अधिक से अधिक आगे आने का आव्हान किया।

इस अवसर पर डा.जसकरण सिंह, डा. कालुराम मीणा, डा. रामेश्वर व्यास, डा. कौशल रंगा, डा.सागरिका सरकार, डा. हेमंत, डा. रॉबिन, डा.न्यूमन अटल, डा.सुनील मौर्या, डा.अनु सेठिया, पूजा मंडार, लैब टैक्निशियन बबीता ढुकिया, मालचंद सुथार, मनोज गोयल, केशव सिंह, मीनाक्षी, विजय कुमार एवं देहदानी के परिजन उपस्थित थे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर