HomeबीकानेरBikaner: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष टीकाकरण अभियान,12 बच्चों का किया गया...

Bikaner: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष टीकाकरण अभियान,12 बच्चों का किया गया टीकाकृत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,डॉ. सुनील जैन (बीसीएमओ, बीकानेर ग्रामीण) एवं ऋषि कल्ला (खंड कार्यक्रम अधिकारी, बीकानेर ग्रामीण) के निर्देशन में आज को के.बी.के. ईंट उद्योग, कानासर में विशेष टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि World Health Organization (WHO) के मॉनिटर सावन कुमार द्वारा 11 फरवरी 2026 को ईंट भट्टे का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित पाए गए। निरीक्षण उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया।विशेष सत्र के दौरान चिन्हित सभी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। इस सत्र में कुल 12 बच्चों को टीकाकृत किया गया। बच्चों को ओ.पी.वी., रोटा, एफ.आई.पी.वी., पी.सी.वी., एम.आर., डी.पी.टी. तथा विटामिन-ए की खुराक प्रदान की गई।

टीकाकरण कार्य एएनएम रवीना द्वारा किया गया। सत्र की मॉनिटरिंग WHO मॉनिटर सावन कुमार, सीएचओ सोफिया एवं जीएनएम ज्ञान द्वारा की गई।स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह संदेश दिया गया कि क्षेत्र में कोई भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे



ताजा खबर