HomeबीकानेरBikaner: वन्दे मातरम टीम ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर किया...

Bikaner: वन्दे मातरम टीम ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर किया स्वागत, विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

आपणी हथाई न्यूज, नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का वंदे मातरम टीम द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।वंदे मातरम टीम द्वारा बीकानेर शहर की मूल परेशानियों से नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन के जरिए जानकारी दी।

ज्ञापन के जरिए जानकारी देते हुए विजय कोचर ने एसपी को बताया कि बीकानेर में बढ़ती नशाखोरी जो अपने चरम स्थिति पर है पूरे बीकानेर में हजारों युवा नशे के आगोश में जाकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं बहुत से थाना क्षेत्र में पुलिस के जानकारी के बावजूद नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। नशे का कारोबार करने वाले न केवल युवाओं की जान के दुश्मन है बल्कि यह लोग 20/30 रुपया सैकड़ा ब्याज से रकम वसूलकर परिवारों को तबाह कर रहे हैं।

टीम के दिनेश भदोरिया ने नशे के खिलाफ करवाई करने की बात कही वहीं टीम के जिला स संयोजक मुकेश जोशी ने बीकानेर के मुख्य त्योहार आखातीज पर चाइनीस मजे से होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ ध्यान दिलाया और बताया कि बीकानेर में बहुत सारी जगह पर आज भी चाइनीस मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है पुलिस को उनकी कड़ाई से धर पकड़ करनी चाहिए।वंदे मातरम टीम के विभाग प्रमुख नरसिंग भाटी ने भी बीकानेर शहर क़ो अपराध मुक्त करने की बात कहीं

इस दौरान विजय कोचर, मुकेश जोशी, नरसिंग भाटी, डॉक्टर गजेंद्र वर्मा, शिवदयाल उपाध्याय, कामिनी भोजक, दिनेश सिंह भदोरिया, अमित सिंह, परिहार, सुशील यादव, मूलचंद सांखला, खुश भोजक ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया और बीकानेर कोट गेट ट्रैफिक की समस्याओ क़ो भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया।



ताजा खबर