हादसा : अनियंत्रित बाइक पर सवार दो युवकों की नहर में डूबने से हुई मौत - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीहादसा : अनियंत्रित बाइक पर सवार दो युवकों की नहर में डूबने...

हादसा : अनियंत्रित बाइक पर सवार दो युवकों की नहर में डूबने से हुई मौत

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर से 30 किलोमीटर की दूरी पर आरडी 837 के पास से गुजरने वाली नहर पर कल एक बड़ा हादसा होने से दो युवकों की मौत हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय सदीक खान और नवाब खान बाइक पर जा रहे थे इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने से दोनों युवक बाइक सहित नहर में गिर गए । 

- Advertisement -Ads

आसपास खड़े लोगों ने दोनों युवकों को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन युवकोंको बचाया नही जा सका। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए और उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया।

आपको बता दें कि जहा यह हादसा हुआ वहां पर एक अस्थाई रास्ता है जहां से आमतौर पर लोग पैदल ही जाते हैं लेकिन कल के इस घटनाक्रम में बाइक स्पीड से जा रही थी ऐसा वहां खड़े लोगों का कहना है। जिससे यह हादसा हुआ

- Advertisement -Ads

ताजा खबर