Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : बीकानेर में अपराधियों के हौसले बुलंद, हवाई फायरिंग के...

बड़ी खबर : बीकानेर में अपराधियों के हौसले बुलंद, हवाई फायरिंग के बाद अब आई लूट की खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। आज सुबह जहां खुलेआम फायरिंग की खबर आई वही दोपहर होते-होते बदमाशों द्वारा लूट किए जाने की खबर सामने आई है।

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में आज सुबह हवाई फायरिंग की खबर आई दो गुटों के बीच कल रात आपसी रंजिश के चलते हवाई फायरिंग की गई। इसमें पुलिस ने आरोपियों को राउंडअप किया। बीकानेर में आज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ यह लूट उस वक्त हुई जब कर्मचारी नापासर से कलेक्शन इकट्ठा करके बीकानेर की ओर आ रहा था तभी रास्ते में बोलेरो गाड़ी में आए नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।



ताजा खबर