
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अणुव्रत समिति नोखा द्वारा काव्यधारा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है ।समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास के अनुसार चाचा नेहरू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 8:00 बजे समिति के तत्वावधान में , ‘ अणुव्रत की डोर देश बने सिरमौर ‘ विषय पर आधारित इस काव्यधारा में नोखा के वरिष्ठ कवि ईश्वरचंद वैद ‘ कविराज ‘ एवं कवियत्री उर्मिला तापड़िया अणुव्रत के सिद्धांतों पर आधारित विषय पर काव्य रचना प्रस्तुत करेंगे.। इसके अलावा बीकानेर से वरिष्ठ लेखिका एवं कवियत्री मनीष भारद्वाज भी इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। अणुव्रत की विचारधारा को सरस तरीके से कविताओं के माध्यम से जन मानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है इसी कड़ी में समिति द्वारा इसका प्रथम आयोजन किया जा रहा है।


