

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,, बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के पंच मन्दिर में शुक्रवार की अलसुबह हुई चोरी के मामलें में पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए आरोपी युवक को महज 12 घण्टे में ही धरदबोचा है।con..
अब तक मिली जानकारी के अनुसार जूनागढ़ की जुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले विजय कुमार पुत्र लेबुराम ने मौज मस्ती और नशे के लिए चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया है। आरोपी ने मंदिर से 30 हजार नकद, चांदी के छत्र,चांदी के कड़े, और अन्य सामान मंदिर से चुराए थे।
घटना के बाद पुलिस न उपनिरीक्षक सुशीला के नेतृत्व में लीलूराम एवं भागीरथ की एक टीम बनाई। जिन्होंने आस पास के 50 कैमरे खंगाले और कैमरे संदिग्ध नजर आने वाले युवक की पहचान मुखबिरों से करवाई।


