
आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर पोक्सो कोर्ट नं.1 के पीठासीन अधिकारी श्री विश्वबन्धु पुरोहित का जयपुर में आज सुबह 9.15 बजे अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व बीमार होने से जयपुर में इलाज चल रहा था।

जैसलमेर मूल के श्री विश्वबन्धु का जन्म 5-अप्रेल-1970 को हुआ। 30-जून-2000को न्यायिक सेवा में प्रवेश किया । फरवरी 2016 में जिला न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति हुवे । वर्तमान में बीकानेर में सेशन न्यायाधीश पोक्सों कोर्ट में पदस्थापित थे।श्री पुरोहित के निधन पर न्यायिक जगत में शोक की लहर हो गई।
न्यायिक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता गिरिराज बिस्सा ने बताया कि श्री पुरोहित न्यायिक कार्य के साथ कर्मचारियों को अपने छोटे भाईयोँ की तरह रखा एवं हमेशा स्नेह एवं प्यार देते रहे ।


