
आपणी हथाई Bikaner न्यूज: बीकानेर पुलिस द्वारा आज जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में संचालित PG हॉस्टल्स पर पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस द्वारा के JNVC थाना क्षेत्र में 150 पुलिसकर्मियों ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर कुल 45 PG हॉस्टल्स पर की गई अलग-अलग टीमों द्वारा गहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा मकान मालिकों को बिना सत्यापन किसी को किराए पर न रहने देने के सख्त निर्देश दिए साथ ही पुलिस ने मकान मालिक को को निर्देश दिए की केवल वही व्यक्ति रहें, जिसे किराये पर कमरा दिया गया हो। सर्च ऑपरेशन में 10 थानाधिकारी एडिशनल SP सौरभ तिवारी, खान मोहम्मद, ओमप्रकाश, CO पार्थ शर्मा व विशाल जांगिड़ शामिल रहे। पुलिस ने कहा- अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


