Bikaner : रंग बिरंगी पतंगों से अटा आसमान,छतों पर बोई..ई..ई काटिया का लगता रहा उद्घोष - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, January 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : रंग बिरंगी पतंगों से अटा आसमान,छतों पर बोई..ई..ई काटिया का...

Bikaner : रंग बिरंगी पतंगों से अटा आसमान,छतों पर बोई..ई..ई काटिया का लगता रहा उद्घोष

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, 535 वे नगर स्थापना दिवस के मौके पर बीकानेर में आज आसमान रंग बिरंगी पतंगों से अटा रहा तो वही छतों पर बोईईई काटिया और उड़ा रे उड़ा के उद्घोष लगातार लगते रहे। आज पूरा शहर शाम को छत पर मौजूद रहा। छतों पर लोग म्यूजिक सिस्टम के साथ नृत्य करते भी नजर आए। बीकानेर शहर अपनी स्थापना दिवस का उत्सव लगातार दो दिन मनाता है और दोनों ही दिन लोग पतंगबाजी कर नगर स्थापना दिवस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं।

- Advertisement -Ads

आज शाम से ही हर घर की छत पर लोग पतंग उड़ाते नजर आए। शहर में कई जगहों पर लोगी ने खुशहाली के प्रतीक चंदे को उड़ा कर शहर में सुख शांति की मंगल कामना की। स्थानीय कीकाणी व्यासो के चौक में सदियों से चंदा उड़ाने की परंपरा है इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वहन हैप्पी व्यास परिवार द्वारा किया गया और उनके घर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंदा उड़ाया गया। शाम होते होते पूरे शहर में जमकर आतिशबाजी की गई और बीकानेर में सुख समृद्धि की मंगल कामना की गई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर