आपणी हथाई Bikaner न्यूज, नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नापासर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर एक आरोपी को दबोचा है। जानकारी के अनुसार नापासर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शेरेरा गांव की रोही में 11.25 ग्राम मादक पदार्थ एमडी के साथ आरोपी रामलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

