HomeबीकानेरBikaner : हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा...

Bikaner : हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में लगातार चलती गाड़ी में आग लगने की घटनाएं हो रही है। देर रत छतरगढ थाना क्षेत्र के NH 911 पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार छतरगढ़ के वार्ड नंबर 3 निवासी देवकिशन सोनी बीकानेर से छतरगढ़ आ रहे थे तभी रास्ते में छतरगढ थाना क्षेत्र के NH 911 पर अचानक कार में आग लग गई।

अचानक कार में आग लगने के बाद मौके पर ग्रामीण और जनप्रतिनिधी पहुंचे। लेकिन होंडा इमेज कार और उसमें रखा सामान धू-धू जलकर राख हो गया। इस दौरान कार में सवार लोग सकुशल सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।



ताजा खबर