
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, संभाग के सबसे बड़े अस्पताल प्रिंस विजय सिंह मेमोरियल अस्पताल (पीबीएम) में अब व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में एक कदम बढ़ाया गया है। पीबीएम में अस्पताल के चिकित्सकों को समय पर आने के लिए पहले से फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू हो रखी है। अब नर्सिंग कार्मिको सहित अन्य कर्मचारियों की भी फेस बायोमेट्रिक से हाजरी लगेगी।
पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बीसी घीया के अनुसार लेट-लतीफ आने की शिकायतों के बाद अब यह निर्णय लिया गया है। अस्पताल एक दो जगह बायोमैट्रिक मशीनों को शुरू भी कर दिया हैं। वही अस्पताल के अलग-अलग ब्लॉक के अनुसार दस नई मशीनें खरीदने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। घीया ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव की अध्यक्षता में हुई वीसी में अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य कार्मिकों की उपस्थिति फेस बायोमैट्रिक मशीन से लगाने के निर्देश दिए थे। अब इसके बाद कार्मिको को निर्देश दिए गयर है कि फेस बायोमैट्रिक उपस्थिति ही मान्य होगी। किसी कार्मिक ने फेस बायोमेट्रिक से अपनी उपस्थिति नही दी तो उसे काम करने के बाद बावजूद अनुपस्थित माना जाएगा।


