बीकानेर: काम पर जा रहे युवक पर जंगली सूअर ने किया हमला,गंभीर घायल हुआ युवक - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर: काम पर जा रहे युवक पर जंगली सूअर ने किया हमला,गंभीर...

बीकानेर: काम पर जा रहे युवक पर जंगली सूअर ने किया हमला,गंभीर घायल हुआ युवक

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को बीकानेर के कोलायत तहसील में एक युवक मजदूरी के लिए घर से रवाना हुआ, इस दौरान उसे पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया ।जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राणासर गांव का निवासी  अर्जुन सिंह अपनी बाइक से भानीरा काम के लिए जा रहा था। इस दौरान वह राणासर व भानीपुरा के बीच में रुका और गाड़ी से उतरकर मोबाइल पर बात करने लगा । तभी एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया ।इस हमले में सूअर ने अर्जुन सिंह के सीने पर गहरे जख्म कर दिए और हाथों को भी पूरी तरह से जख्मी कर दिया। अचानक हुए हमले से अर्जुन घबरा गया और उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर उसकी मदद करने को पहुंचे। अर्जुन को सूअर से छुड़ाया गया और बाद में स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद अर्जुन के परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर