Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : देर रात दो कारों की भिड़ंत में पांच युवाओं...

Bikaner Accident : देर रात दो कारों की भिड़ंत में पांच युवाओं की हुई मौत, 4 घायलों का PBM में चल रहा ईलाज

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार की देर रात श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर हुए भयंकर हादसे में पांच लोगों ने जान गंवा दी जिसके चलते पूरे अचंल में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर से करीब 3 किलोमीटर दूर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में पांच युवाओं की मौत हो गई, मृतकों की उम्र 25 वर्ष से कम है । हादसे की जानकारी मिलने के बाद इन जवान मौतों से इनके परिजन सदमे है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त एक कार में सवार चार दोस्तों ने दम तोड़ दिया और दुनिया को एकसाथ अलविदा कहा। वहीं दूसरी कार में एक जने की मौत हुई व चार अन्य घायल हुए। गांव बिग्गा की ओर जा रही कार में सवार चार दोस्त अभयसिंहपुरा निवासी करण पुत्र भागीरथ जाखड़ (23), बिग्गा निवासी दिनेश पुत्र पेमाराम जाखड़ (25), मनोज पुत्र ओमाराम जाखड़(24), हाल प्रताप बस्ती, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदन पुत्र भंवरलाल सारण (24) की मौत हो गई। इनमें करण, दिनेश व मदन ने श्रीडूंगरगढ़ में ही दम तोड़ दिया वहीं मनोज ने बीकानेर पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

 

दूसरी कार में सभी सवार नापासर निवासी थे जो सीकर से लौट कर आ रहें थे। इस कार में सुरेंद्र कुमार पुत्र पद्माराम नाई (24) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस कार में सवार संतोष कुमार पुत्र मदनलाल (28), मल्लूराम उर्फ आशीष पुत्र सत्यनारायण भार्गव (28), जितेंद्र पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण, लालचंद पुत्र गजानंद मोट घायल हो हुए हैं। बरहाल चारों घायलों का बीकानेर के पीबीएम में इलाज चल रहा है और चारों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



ताजा खबर