Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : अचानक सामने आ गई नील गाय और कार टकरा...

Bikaner Accident : अचानक सामने आ गई नील गाय और कार टकरा गई पेड़ से, व्यक्ति की मौके पर मौत

Ads

Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के पूगल थाने के दंतोर नहर क्षेत्र की 14 आरडी के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है । अब तक मिली जानकारी के अनुसार परिवादी ने बताया कि शनिवार की सुबह उसका भाई विनोद और उसके बेटे जयप्रकाश के साथ कर लेकर डॉक्टर को दिखाने जा रहे थे।

 

इस दौरान नहर के पास कार के आगे नीलगाय आ गई जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।  इस हादसे में परिवादी का भतीजा जय प्रकाश दूर जाकर रेत में गिर गया। वहीं उसके भाई विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई ।भतीजे जय प्रकाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Ads

ताजा खबर