Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया,घायल व्यक्ति रातभर सूनी...

Bikaner Accident : अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया,घायल व्यक्ति रातभर सूनी सड़क पर तड़पता रहा,समय रहते मिलती मदद तो….

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर की लूणकरणसर तहसील में कल रात एक अज्ञात वाहन एक राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार कर फरार हो गया। व्यक्ति एक्सीडेंट के बाद रातभर लहूलुहान सड़क पर पड़ा रहा,सुबह ग्रामीणों ने सिर के बल पड़े व्यक्ति को देखा तो व्यक्ति मृत पाया गया। व्यक्ति का नाम भागीरथ कड़वासरा बताया जा रहा है, जो कि फुलदेसर गाँव का निवासी था। घटना लूणकरणसर के पास कल रात को कांकड़वाला की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। राहगीरों के अनुसार रात को ये मार्ग सूनसान रहता है। अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी और भाग गया,अगर समय रहते घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया गया होता तो शायद व्यक्ति की जान बच सकती थी।

 

घटना की सूचना लूणकरणसर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है। मृत भागीरथ का शव लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखा हुआ है, उसके परिजनों को भी लोकल प्रशासन की ओर से जानकारी दे दी गई है।



ताजा खबर