

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के ख़्यातनाम वास्तुविद राजेश व्यास की वास्तु दोष और निवारण पर आधारित पुस्तक “सुफल वास्तु ” का लोकार्पण कल बेसिक कॉलेज सभागार में किया गया। पुस्तक लोकार्पण के साक्षी बने बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कवि -कथाकार राजेंद्र जोशी,खेल लेखक मनीष जोशी और हरिशंकर आचार्य उपनिदेशक, जनसम्पर्क अधिकारी।
राजेश व्यास अनवरत सोशल मीडिया के माध्यम से वास्तु टिप्स साझा करतें रहते है, कल की पुस्तक लोकार्पण का मकसद ही कुछ ऐसा ही था, जिससे आम जन राजेश व्यास की पुस्तक ” सुफल वास्तु ” को पढ़कर अपने घर -प्रतिष्ठान में वास्तु निवारण आसानी से कर सके। राजेश व्यास ने कहा कि निकट भविष्य में भी वह अपनी वास्तु रेसिपीज को अपडेटेड वर्जन के साथ आम जन तक सहज रूप से पहुंचाने के लिए पुस्तक रिलीज नियमित अंतराल में करतें रहेंगे। कल के कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा नें किया और अतिथियों का आभार मदन व्यास नें व्यक्त किया।
मनोज रतन व्यास


