Bikaner: सोशल मीडिया से सुर्खियों में आए भवन निर्माण कार्य को आखिरकार BDA ने रुकवा कर भवन को किया सील: पढ़ें खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Saturday, January 17, 2026
HomeबीकानेरBikaner: सोशल मीडिया से सुर्खियों में आए भवन निर्माण कार्य को आखिरकार...

Bikaner: सोशल मीडिया से सुर्खियों में आए भवन निर्माण कार्य को आखिरकार BDA ने रुकवा कर भवन को किया सील: पढ़ें खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर की पॉश कॉलोनी समता नगर के D सेक्टर में चल रहे भवन निर्माण कार्य को आज बीकानेर विकास प्राधिकरण ने सीज कर दिया,दरअसल बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा भवन मालिक को बिना स्वीकृति निर्माण कार्य करवाने के संबंध में पूर्व में नोटिस दिया गया लेकिन भवन मालिक द्वारा नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा था जिसे आज BDA की टीम द्वारा न केवल रूकवाया गया बल्कि भवन को भी सील कर दिया गया।

- Advertisement -Ads

बीकानेर के समता नगर कॉलोनी के डी सेक्टर के 22 नंबर प्लॉट पर नियमों की अनदेखी कर भवन निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था जिसकी शिकायत निर्माणाधीन भवन के पास रहने वाले पड़ोसी लक्ष्मण मोदी द्वारा लगभग तीन महीने पहले बीकानेर विकास प्राधिकरण में की गई, इस दौरान यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियों में रहा।

निर्माणाधीन भवन के पड़ोसी लक्ष्मन मोदी ने बताया की उन्होने अपने सुखाधिकार के मौलिक अधिकारों को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया था। पहली सुनवाई में ही न्यायालय द्वारा गौका कमिश्नर नियुक्त कर दिया गया था और दो दिन बाद 20 जनवरी को ही मौका कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर वहा निर्माण चल रही दीवार पर स्थगन आदेश दे दिये थे एवम् न्यायालय ने BDA को वैधानिक कार्यवाही हेतु स्वतन्त्र कर दिया था। मोदी के अनुसार एक बार कार्रवाई हने के बाद फिर कार्य शरू हो गया, इस दौरान परिवादी मोदी ने न्यायालय के साथ साथ दुसरी और राज्य मानवाधिकार आयोग, जिला जनसुनवाई एवम् सम्पर्क पॉर्टल पर भी अपनी बात रखी। मोदी ने बताया की 95 दिनों की मशक्कत के बाद अवैधानिक निर्माण कार्य को रुकवाने में सफलता मिली।

 

- Advertisement -Ads

ताजा खबर