Bikaner : भाजपा नेताओं के खिलाफ जेएनवी थाने में मुकदमा दर्ज, राजकार्य बाधा और गाली-गलौच का आरोप - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : भाजपा नेताओं के खिलाफ जेएनवी थाने में मुकदमा दर्ज, राजकार्य...

Bikaner : भाजपा नेताओं के खिलाफ जेएनवी थाने में मुकदमा दर्ज, राजकार्य बाधा और गाली-गलौच का आरोप

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर भाजपा के नेताओं पर जोधपुर विधुत वितरण निगम के डिविजनल चीफ इंजीनियर एमआर मीणा ने थाने में केस दर्ज कराया है। मीणा ने बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में भाजपा नेताओं पर राजकीय कार्य में बाधा डालने और जातिसूचक गाली गलौच करने का मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -Ads

शुक्रवार को भाजपा के नेताओ ने चीफ इंजीनियर के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था,बाद में भाजपा के नेताओ ने चीफ इंजीनियर को जबरन धूप में बैठा दिया था। व्यास कॉलोनी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एफआईआर में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम का नाम भी शामिल होना बताया जा रहा है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर