Bikaner Breaking : संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का हुआ ट्रांसफर ! अब बी.एल मेहरा होंगे नए डिविजनल कमिश्नर ? जी नही.. भानू प्रकाश - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Breaking : संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का हुआ ट्रांसफर !...

Bikaner Breaking : संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का हुआ ट्रांसफर ! अब बी.एल मेहरा होंगे नए डिविजनल कमिश्नर ? जी नही.. भानू प्रकाश

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार की रात कार्मिक विभाग ने प्रदेश के आईएएस अफसरों की एक तबादला सूची देर रात जारी की। इस सूची में 39 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए। इन तबादलों में बीकानेर में अपनी कार्यप्रणाली से सबको प्रभावित करने वाले संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का भी नाम है। पवन को अब आयुर्वेद विभाग में लगाया गया है वही अब पवन की जगह बीकानेर के नए संभागीय आयुक्त के रूप में बी एल मेहरा होंगे ऐसा आदेश पहले जारी हुआ था। जिसे बाद में कार्मिक विभाग ने बदल दिया। अब नए आदेश में भानू प्रकाश एटरु को संभागीय आयुक्त लगाया गया है। हालांकि पवन के तबादले को लेकर कोई ठोस वजह सामने नही आ पाई है लेकिन बताया जा रहा है आयुक्त से स्थानीय कांग्रेस नेता और मंत्री नाराज चल रहे थे। पवन इन दिनों अतिक्रमण और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में थे।

- Advertisement -Ads

देखें पूरी सूची

Neeraj k Pawan Transfer

- Advertisement -Ads

ताजा खबर