Bikaner : पानी की किल्लत को लेकर मची हायतौबा ! नयाशहर पानी की टँकी पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : पानी की किल्लत को लेकर मची हायतौबा ! नयाशहर पानी...

Bikaner : पानी की किल्लत को लेकर मची हायतौबा ! नयाशहर पानी की टँकी पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, शहर में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती के साथ घोषित पानी कटौती भी चल रही है। जिसके चलते शहर के आम नागरिक इस किल्लत के चलते परेशान नजर आ रहे है। मंगलवार को शहर की नयाशहर पानी की टँकी पर कुछ महिला पुरुष पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

- Advertisement -Ads

गुस्साए लोगों ने कहा कि अंतिम छोर तक पानी नही पहुंच रहा मजबूरन लोगों को मुँह मांगे दाम देकर टेंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। नाराज लोगों ने अधिकारियों से नियमित सप्लाई शुरू नही होने तक विभाग द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था करने की भी मांग की।

प्रदर्शन के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर