Bikaner: गंदगी के ढेर के पास त्योहार मनाने की मजबूरी, स्थानीय लोगों ने जताया रोष - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
HomeबीकानेरBikaner: गंदगी के ढेर के पास त्योहार मनाने की मजबूरी, स्थानीय लोगों...

Bikaner: गंदगी के ढेर के पास त्योहार मनाने की मजबूरी, स्थानीय लोगों ने जताया रोष

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,दीपावली के त्योहार पर जहां एक ओर पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ है वहीं दूसरी ओर बीकानेर शहर के हर्षो के चौक से मूंधड़ों के चौक की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पसरी गंदगी स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर भी स्थानीय निवासी गंदगी के ढेर र के पास त्योहार मनाने को मजबूर है।

- Advertisement -Ads

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार निगम प्रशासन को सूचित किया जा चुका है बावजूद इसके अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गंदगी के ढेर को लेकर महेश बोहरा , योगेन्द्र पुरोहित , चन्द्र प्रकाश बोहरा , काला महाराज देराश्री व स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने की निगम प्रशासन से अपील की है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर