Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : आजादी दिवस की शाम युवक का हुआ अपहरण !...

Bikaner Crime : आजादी दिवस की शाम युवक का हुआ अपहरण ! सिटी कोतवाली पुलिस की सक्रियता से 12 घण्टे में छुड़वाया युवक को

Ads

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का अपहरण साढ़े तीन करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।अपहरण के इस मामलें में कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे में ही पुलिस ने युवक को अपहरणकर्ताओ से छुड़वा लिया लेकिन आरोपी फरार हो गए।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के 20 वर्षीय बेटे मोहित का 15 अगस्त की शाम को कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहर्ता उसे रानी बाजार क्षेत्र में मिले। जहां से मोहित को नागोर के सुरपालिया गांव ले गए। जहां पर मोहित के पिता को फोन कर साढ़े तीन करोड़ की फिरौती मांगी गयी।

 

इस अचानक हुई घटना से मोहित का परिवार के लोग बुरी तरह सहम गया और रात करीब सवा नौ बजे कोतवाली थाने पहुंचे। युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस की नींद उड़ गई। आरोपी लगातार राजेश सोनी को फोन कर रहे थे। पुलिस ने कॉल ट्रेस कर उनके ठिकाने का पता लगा लिया। उसके बाद पुलिस के तीन दलों में कुल दस पुलिसकर्मी नागौर के लिए निकल पड़े।कोतवाली एसएचओ जसवीर कुमार के कहने पर राजेश कुमार लगातार अपहर्ताओं से बातचीत करते रहे। फिरौती की रकम को लेकर नेगोसिएशन किया गया। अंत में आरोपी 50 लाख लेने पर राजी हो गए।

उन्होंने सुरपालिया के खेत की लोकेशन बताई। पुलिस की गाडिय़ां घेरा डालते हुए तीन तरफ से पहुंची। अपहर्ताओं ने देख लिया और पकड़े जाने के भय से गाड़ी को भगा लिया। पुलिस की गाडियों को लगातार पीछा करते देख आखिर मोहित को गाड़ी से गिरा कर फरार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अपहर्ता की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Ads

ताजा खबर