Bikaner Crime : शराब के पैसे नही देने पर हिस्ट्रीशीटर ने किया दुकानदार पर हमला : पढें पूरी ख़बर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : शराब के पैसे नही देने पर हिस्ट्रीशीटर ने किया...

Bikaner Crime : शराब के पैसे नही देने पर हिस्ट्रीशीटर ने किया दुकानदार पर हमला : पढें पूरी ख़बर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की दोपहर को फड बाजार क्षेत्र में एक दुकानदार से दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -Ads

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र के फड बाजार में स्थित मारवाह ट्रेडर्स दुकान के संचालक जितेंद्र कुमार निवासी सुदर्शना नगर पर हिस्ट्रीशीटर बबलू शेख ने अचानक हमला कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू ने दुकानदार जितेंद्र मारवाह से शराब के लिए पैसे मांगे थे और जब जितेंद्र ने शराब के पैसे देने से इंकार कर दिया तो बबलू हाथापाई पर उतर आया ।शुक्रवार दोपहर में हुई इस घटना के बाद लोगों ने बीच-बचाव कर दुकानदार को बचाया। वही यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

 

 

पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। आरोपी बबलू शेख आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज भी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सीर कौर को सौंपी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर