Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : चोरों के निशाने पर मुरलीधर क्षेत्र ! इन दो...

Bikaner Crime : चोरों के निशाने पर मुरलीधर क्षेत्र ! इन दो मकानों पर बोला एक साथ धावा…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र की मुरलीधर कॉलोनी के समीप बसी गिरधर कोरल नगर कॉलोनी में सोमवार की रात चोरों ने मकान नम्बर 165-166 पर धावा बोल दिया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पीड़ित सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि उनका और उनके दो भाई महेंद्र-विजेंद्र का एक मकान गिरधर कोरल में भी है। वो अपने परिवार के साथ बीते कुछ समय से आचार्य चौक स्थित पुश्तैनी मकान में माताजी के अस्वस्थ रहने के चलते रह रहे है।

मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि आपके घर चोरी हो गई है मौके पर जाकर देखा तो घर में एकदम नए कार्टून में पैक रखे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स चोरी हो गए, इसके अलावा चोरी नई नई साड़ियां और भी बहुत कुछ घरेलू सामान चोरी कर के ले गए। चोरों ने घर में रखे नकद रुपयों को भी चोरी किया हैं । इस संबंध में नाल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है।



ताजा खबर